{"_id":"696bcf3d53118928990f4d1a","slug":"jaggery-becomes-expensive-price-rises-by-rs-10-to-20-per-kg-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144580-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गुड़ हुआ महंगा, 10 से 20 रुपये किलो तक बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गुड़ हुआ महंगा, 10 से 20 रुपये किलो तक बढ़े दाम
विज्ञापन
बाजार में बिक रहा गुड़-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सर्दियों के मौसम में गुड़ की मांग बढ़ गई है। ठंड बढ़ते ही लोग चीनी के बजाय गुड़ को अपने खानपान में शामिल कर रहे हैं। सेहत के लिहाज से फायदेमंद होने के कारण इसकी बिक्री बढ़ने से न सिर्फ उपभोक्ताओं को लाभ हो रहा है, बल्कि इससे जुड़े कारोबार को भी सहारा मिल रहा है। वहीं गुड़ के दाम 10 से 20 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं।
किराना व्यापारी अमरजीत और राजन ने बताया कि इन दिनों देसी गुड़ की अच्छी खपत है। सर्दी में इससे बनी मिठाइयों, तिल-गुड़, गुड़ की चाय और गर्म पेय पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। सर्दी से पहले गुड़ 60 रुपये किलो बिक रहा था। अब 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। पहले 10 क्विंंटल अब प्रतिदिन 20 क्विंटल गुड़ की खपत हो रही है।
किसान नीरज कुमार, विजय, संदीप ने बताया कि गन्ने की पेराई के बाद तैयार होने वाला ताजा गुड़ इस मौसम में बेहतर दामों में बिक रहा है।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एपी मिश्र के मुताबिक सीमित मात्रा में गुड़ का सेवन शरीर को ऊर्जा देने के साथ खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। ऐसे में लोगों को नियमित रूप से गुड़ का सेवन करना चाहिए।