फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   It's everyone's responsibility to conduct the exam without copying: DM

नकल विहीन परीक्षा कराना सबकी जिम्मेदारी : डीएम

Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
It's everyone's responsibility to conduct the exam without copying: DM
नकल विहीन परीक्षा कराना सबकी जिम्मेदारी : डीएम
विज्ञापन

संतकबीरनगर। नकल विहीन परीक्षा कराए जाने को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम दिव्या मित्तल ने जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी केंद्र पर नकल की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। केंद्रों पर सीसीटीवी हर समय संचालित होते रहना चाहिए। इसकी मानीटरिंग डीआईओएस कार्यालय से होती रहेगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित केंद्राध्यक्ष के साथ ही मजिस्ट्रेट पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि जनपद में बोर्ड परीक्षा कराए जाने को लेकर कुल 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसकी निगरानी के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 96 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके साथ ही छह सचल दस्ता भी बनाए गए हैं। पूरी पारदर्शिता के साथ ये अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे बंद नहीं होने चाहिए। अगर ऐसी शिकायत आएगी तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित कोई भी समस्या हो तो जनपद स्तर पर बने कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। डीएम ने कहा कि अगर किसी को नकल की शिकायत प्राप्त होती है तो वे उन्हें या डीआईओएस को बता सकते हैं। बताने वाले का मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाएगा। डीएम ने केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया है। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने परीक्षा कराए जाने के तरीके सहित कापियों की उपलब्धता तथा परीक्षा कापी के लिए बने तीन संकलन केंद्र के बारे में मजिस्ट्रेटों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का वितरण किया जा रहा है। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। बैठक में एसपी डॉ कौस्तुभ, एडीएम मनोज कुमार सिंह, एसडीएम नवीन श्रीवास्तव, अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा, बीएसए दिनेश कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरिबख्श सिंह, प्रधानाचार्य निशा यादव, आशा यादव समेत समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन

3270 शिक्षकों की लगी है ड्यूटी
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 3270 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। माध्यमिक विद्यालयों के 1800 शिक्षक, बेसिक शिक्षा के 1470 शिक्षक परीक्षा में ड्यूटी करेंगे। इसके साथ ही छह केंद्र संवेदनशील हैं। डीआईओएस कार्यालय पर मानीटरिंग रूम बनाया गया है, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन संकलन केंद्र बनाए गए
यूपी बोर्ड परीक्षा की समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के जमा करने के लिए जिले में तीन संकलन केंद्र बनाए गए हैं। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद को मुख्य संकलन केंद्र, द्वाबा विकास इंटर कॉलेज धनघटा को उप संकलन केंद्र और जगदगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल को उप संकलन केंद्र बनाया गया है। संबंधित तहसीलों के विद्यालय इसी संकलन केंद्र पर अपनी उत्तपुस्तिकाओं को जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed