फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   It is the duty of teachers to mold children into responsible citizens.

Sant Kabir Nagar News: बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाना शिक्षकों का कर्तव्य

Wed, 28 Oct 2026 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
It is the duty of teachers to mold children into responsible citizens.
संतकबीरनगर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जनपद न्यायालय सभागार में मंगलवार को जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेज के शिक्षकों के मध्य संविधान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने कहा कि बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाना शिक्षकों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सार्थक सिद्ध होगी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्राधिकरण की सचिव व न्यायिक अधिकारी अनन्या साह ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के स्वरूपों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कक्षा नौ से लेकर बारह तक के छात्र-छात्राओं के बीच लीगल लिटरेसी क्लब गठित करने, विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित करने के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

इसके साथ ही संविधान के प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, नीति निर्देशक तत्व व विभिन्न अनुच्छेद के बारे में बताया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न कानून की जानकारी देने के साथ मौलिक अधिकार हनन होने के मामले में हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में किए गए रिट के प्रावधान के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम, लोक अदालत, टोल फ्री नंबर 15100, 1098 के बारे में बताते हुए प्री लिटिगेशन, लोक अदालत तथा एक नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान पीडी लॉ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर रंजीत चौधरी, शनि गौतम, शरद त्रिपाठी, दिनेश चंद्र पांडेय, महेश राम, विपुल मौर्या, डॉ. मोहम्मद ताहिर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed