फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   It is difficult to run a house, take care of the kitchen in the general budget

Sant Kabir Nagar News: घर चलाना हुआ मुश्किल, आम बजट में रखें किचन का ख्याल

Wed, 01 Feb 2023 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
It is difficult to run a house, take care of the kitchen in the general budget
घर चलाना हुआ मुश्किल, आम बजट में रखें किचन का ख्याल
विज्ञापन

महिलाओं को केंद्रीय बजट से लगी है महंगाई कम होने की आस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महंगाई लगातार बढ़ी है। इससे किचन का बजट गड़बड़ा गया है। घर चलाना मुश्किल हो रहा है। वित्त मंत्री आप भी महिला हैं। हमारा दर्द समझ सकती हैं। बजट में किचन की व्यवस्था का ख्याल रखें। यही उम्मीद है। महिला सुरक्षा के लिए भी कदम उठाने की जरूरत है।
यह कहना है कि घर गृहस्थी संभालने वाली महिलाओं का। महिलाओं को उम्मीद है कि इस बार के बजट में महिलाओं की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। केंद्रीय आम बजट पर महिलाओं ने अपनी बात रखते हुए वित्त मंत्री से महिलाओं को तोहफा देने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

...
महंगाई पर लगाम लगाने की जरूरत
बजट में सरकार को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि महंगाई पर लगाम लग सके। महंगाई के कारण किचन की व्यवस्था बिगड़ गई है। रसोई गैस की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है तो रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के दाम बढ़े हैं। इससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता पांडेय, गृहिणी
...
महिला सुरक्षा के लिए बने कड़े कानून
महिलाओं की सुरक्षा अहम मुद्दा है। आए दिन महिला अपराध की घटनाएं हो रही हैं। अपराधी प्रवृति के लोगों को सख्त सजा मिले, इसके लिए कड़े कानून की जरूरत है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कदम उठाने चाहिए।
बलजीत कौर- गृहिणी
...
रोजमर्रा की जरूरतों के सामानों की कीमत तय हो
आम बजट में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रोजमर्रा की जरूरतों के सामानों की कीमत तय हो। मनमाने ढंग से सामानों के दाम न बढ़े। वर्तमान में महंगाई के कारण किचन संभालना मुश्किल हो रहा है। कोविड की वजह से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए महिलाओं की समस्याओं के निदान के लिए बजट में प्राविधान करने की जरूरत है।

ज्योत्सना, गृहिणी
...
महिलाओं के स्वास्थ्य की हो चिंता
कामकाजी महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए कोई व्यवस्था अब तक नहीं है। ऐसे में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य योजना लाने की जरूरत है। बजट में कुछ ऐसा होना चाहिए कि न सिर्फ महंगाई काबू में आए, बल्कि लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी हो सके। बजट से काफी उम्मीदें हैं।
कमलेश शर्मा, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed