फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   irritate workers enclose BSP district president

नाराज प्रत्याशी समर्थकों ने बसपा जिलाध्यक्ष को घेरा

Mon, 26 Oct 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हैंसर
अमर उजाला ब्यूरो/हैंसर Updated Mon, 26 Oct 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
पार्टी समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में सोमवार को जनसभा करने पहुंचे बसपा के पूर्व मंत्री, जोनल कोआर्डिनेटर और जिलाध्यक्ष को दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ी।
विज्ञापन

प्रत्याशी समर्थकों ने जिलाध्यक्ष समेत पार्टी नेताओं के काफिले को रोक लिया और जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष पर पैसे लेने के बाद भी पार्टी का समर्थन न दिलाने का आरोप लगा रहे प्रत्याशी समर्थकों से तीखी नोक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक रामजानकी मार्ग पर हंगामा होता रहा। बाद में बसपा के ही कुछ नेताओं ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।
जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहीं मीरा देवी के पति धर्मेंद्र का आरोप था कि बसपा का समर्थन देने की बात कह कर जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद ने उससे तीन माह पहले ही दो लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में दूसरे प्रत्याशी को पार्टी का समर्थन दिला दिया। इसी प्रत्याशी के पक्ष में सोमवार को पूर्व मंत्री लालजी वर्मा, कोआर्डिनेटर रामसूरत चौधरी व जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद जनसभा में पहुंचे।
सभा से लौटते समय मीरा देवी के समर्थकों ने रामजानकी मार्ग पर पार्टी नेताओं के काफिले को रोक लिया। नारेबाजी करते हुए जिलाध्यक्ष से अपने पैसे की मांग करने लगे। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा।
इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष अपनी गाड़ी का दरवाजा और शीशा बंद करके अंदर ही बैठे रहे। बाद में पार्टी के ही कुछ नेताओं के बीच-बचाव के बाद नाराज लोग शांत हुए और काफिला आगे बढ़ पाया।
---
आरोप निराधार, नेतृत्व को देंगे जानकारी
बसपा जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना था कि धर्मेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी को पार्टी का समर्थन देने का दबाव बनाया था, लेकिन कामयाबी न मिलने की खीझ में पैसे लेने का आरोप मढ़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का बैनर, झंडा लगा कर प्रचार करना, पार्टी मुखिया के निर्देशों का उल्लंघन है। पार्टी विरोधी गतिविधि अपनाने से रोकने के कारण ही उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। इस बारे में पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। उनके निर्देशानुसार कदम उठाया जाएगा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed