फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Irregularities will be investigated in three gram panchayats

Sant Kabir Nagar News: तीन ग्राम पंचायतों में कराई जाएगी अनियमितता की जांच

Wed, 25 Jan 2023 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Irregularities will be investigated in three gram panchayats
तीन ग्राम पंचायतों में कराई जाएगी अनियमितता की जांच
विज्ञापन

शिकायत पर डीएम ने अलग-अलग गठित की जांच टीमें
डीएम ने 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। तीन ब्लॉकों के तीन ग्राम पंचायतों में अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने अलग-अलग जांच टीमें गठित की हैं। डीएम ने जांच टीमों को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विकास खंड खलीलाबाद के नाहर डीह निवासी अखिलेश सिंह ने डीएम को शपथ पत्र के साथ शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में कराए गए विभिन्न कार्यों में अनियमितता की गई है। डीएम ने शिकायत की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है। टीम में बीएसए अतुल कुमार तिवारी और सहायक अभियंता नलकूप खंड अशोक कुमार पांडेय को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सांथा विकास खंड के लोहरसन निवासी दिनेश कुमार मौर्य ने डीएम को शपथ पत्र के साथ आवेदन देकर ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया। डीएम ने प्रकरण की जांच जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दूबे और सहायक अभियंता सरयू नहर खंड खलीलाबाद गुलाब चंद्र शर्मा को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलहर विकास खंड के हटवा निवासी मोहम्मद अहमद ने डीएम को शपथ पत्र के साथ शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत हटवा में कराए गए विभिन्न कार्यों में अनियमितता की गई है। डीएम ने प्रकरण की जांच भूमि संरक्षण अधिकारी कृषि और सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग विमल कुमार गुप्ता को सौंपी है। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed