{"_id":"6215170bcd96564abf764300","slug":"irani-fired-against-sp-bsp-khalilabad-news-gkp4278084127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वक्त वो भी था, जब रामभक्तों पर बरसवाई गई थी गोलियां: स्मृति ईरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वक्त वो भी था, जब रामभक्तों पर बरसवाई गई थी गोलियां: स्मृति ईरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वक्त वो भी था, जब रामभक्तों पर बरसवाई गई थी गोलियां: स्मृति ईरानी
विकास के बूते पर भाजपा फिर बनाएगी सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा/संतकबीरनगर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि आज रामभक्त निर्भीक होकर भगवान श्रीराम का नाम लेते हैं। एक वक्त वो भी था, जब रामभक्तों पर गोलियां बरसाईं गई थीं। कोविड काल में जब मौत दस्तक दे रही थी, तब बसपा ,सपा और कांग्रेस के लोग अपने घरों में दुबके थे और भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के घरों पर पहुंच कर मास्क और सैनिटाईजर बांट रहे थे। विकास के बूते पर भाजपा फिर सरकार बनाएगी।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के वेणीमाधव इंटर कॉलेज बखिरा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा 19 महीने से देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन बांट रही है। इसमें मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के साढ़े तीन लाख लोगों को मुफ्त का राशन मिल रहा है। भाजपा ने किसानों का भी पूरा ध्यान रखा है। देश के दस करोड़ किसानों को सम्मान निधि योजना के तहत सालाना छह हजार रुपये दे रही है। इसमें मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के भी 25 हजार किसान लाभ पा रहे हैं। योगी की सरकार दुबारा बनने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली की सुविधा मिलेगी। भाजपा सरकार में महिलाओं और बेटियों को सम्मान मिला है। चाय वाले के बेटे नरेंद्र मोदी जब 2014 में प्रधान सेवक बने तो महिलाओं की रसोई में उज्जवला योजना के तहत मुफ्त में गैंस सिलिंडर और चूल्हा दिए। मेंहदावल क्षेत्र के 1. 10 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ पाई हैं। उन्होंने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि जिन पार्टियों के लोग कह रहे थे कि भाजपा केवल यह कहती थी कि मंदिर हम बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे, उन लोगों ने देख लिया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। भाजपा की सोच है कि सबका साथ और सबका विकास हो। इसी बीच केंद्रीय मंत्री भावुक हो गईं और पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी का बखान किया। इसके पूर्व भाजपा व निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी अनिल कुुमार त्रिपाठी ने संबोधित किया। इास दौरान जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, अजय निषाद, रीतू खरे, मारकंडेय, धनंजय और श्रवण निषाद आदि मौजूद थे।