फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   investigation.1

आपूर्ति निरीक्षक की जांच में राशन न मिलने की पुष्टि हुई

Tue, 17 May 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
investigation.1
आपूर्ति निरीक्षक की जांच में राशन न मिलने की पुष्टि हुई
विज्ञापन

- अतरौलिया उर्फ मठिया गांव में राशन वितरण न होने के मामले की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। डीएम के निर्देश पर एसडीएम के जरिए नामित आपूर्ति निरीक्षक सौरभ गोस्वामी मंगलवार को नाथनगर ब्लॉक के ग्राम अतरौलिया उर्फ मठिया पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय पर बैठकर 90 से अधिक पात्र गृहस्थी, अंत्योदय कार्ड धारकों का बयान दर्ज किया। बाद में जांच में शिकायत की पुष्टि हुई। कोटेदार पर अप्रैल माह के दोनों चरण का अंगूठा लगवाकर अनाज वितरण नहीं करने की शिकायत हुई थी। फिलहाल जांच अधिकारी के जरिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपने की बात कही जा रही है।
ग्राम अतरौलिया उर्फ मठिया के पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों ने बीस दिन पूर्व ग्राम प्रधान मुलायम यादव का घेराव किया। शिकायत की कि कोटेदार मनमानी रवैया अपना रहा है। अप्रैल माह का दो चरणों का अनाज का वितरण नहीं किया है। जबकि दोनों बार अंगूठा लगवा चुका है। प्रधान मुलायम यादव के नेतृत्व में कार्ड धारकों ने 28 अप्रैल को डीएम से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद डीएम ने जांच का निर्देश दिया था। आपूर्ति निरीक्षक सौरभ गोस्वामी ने बताया कि 167 पात्र गृहस्थी और 49 अंत्योदय कार्ड के सापेक्ष 90 कार्ड धारकों ने बयान दर्ज कराया। अधिकतर कार्ड धारकों से इस बात की तस्दीक की कि उन्हें अप्रैल माह के दोनों चरण का गल्ला का वितरण नहीं कराया गया है। जबकि कोटेदार ने दोनों बार उनसे अंगूठा लगवा लिया है। जांच प्रक्रिया में शिकायत की पुष्टि हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने कोटेदार बदलने की बात भी सप्लाई इंस्पेक्टर के समक्ष रखी। जांच अधिकारी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट वह उच्चाधिकारी को सौंप देंगे। इस मौके पर प्रधान मुलायम सिंह यादव, दिग्विजय यादव और पन्ने यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इस संबंध में अतरौलिया उर्फ मठिया गांव की कोटेदार विनीता यादव ने बताया कि राशन देर से मिला है और मशीन सही तरीके से काम नहीं कर रहा था, जिसकी वजह से राशन नहीं बट पाया है, राशन गोदाम में है, जल्द ही वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed