{"_id":"62b1fd55b7589d7fcc6f231b","slug":"international-yoga-day-khalilabad-news-gkp441137429","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से निरोग रहने के बाद बताए गए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से निरोग रहने के बाद बताए गए गुर
विज्ञापन
योग दिवस पर एचआर इंटर कॉलेज में योगा करते प्रमुख सचिव नगर विकास ,डीएम,एसपी,एडीएम,सीडीओ और अन्य।सं?
- फोटो : KHALILABAD
योग से निरोग रहने के बाद बताए गए गुर
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह आयोजित हुए योगाभ्यास
- एचआर इंटर कॉलेज में हुआ मुख्य कार्यक्रम, प्रमुख सचिव नगर विकास हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज के प्रांगण में हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। लोगों को योग के जरिए निरोग रहने के गुर बताए गए। मुख्य अतिथि एवं प्रमुख सचिव नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन अमृत अभिजात, डीएम दिव्या मित्तल व एसपी सोनम कुमार ने योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण दिखाया गया। उन्होंने देशवासियों का ध्यान केंद्रित करते हुए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर तहसीलों, नगर पालिका, नगर पंचायत, ब्लॉकों एवं विद्यालयों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए।
हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज के प्रांगण में डॉ. पीसी त्रिपाठी, योग प्रशिक्षक विवेक कुमार मिश्र, प्रियात्मा पाठक, डॉ. देवेंद्र नारायण मिश्र, राजरतन सिंह ने योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, एएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम खलीलाबाद अजय कुमार, सीओ अंशुमान, योगा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. इंद्रेश कुमार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, शिक्षक, महिला पुलिस कर्मी, स्काउट गाइड, एनसीसी के छात्र-छात्रांए आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इसी क्रम में सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योग दिवस पर कार्यक्रम हुआ। जहां छात्रों संग शिक्षकों ने योग किया। प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, बबिता त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रभा देवी महाविद्यालय खलीलाबाद प्रांगण में योग कराया गया। शुभारंभ जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमोद त्रिपाठी, कालेज की प्रबंधक पुष्पा चतुर्वेदी, नागेंद्र कुमार व नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी रीना केसरीया ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक रामशीष ने विधिवत योगाभ्यास कराया। इस दौरान हितेश कुमार, आस्था त्रिपाठी, विकास, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी सहित शिक्षक शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। इसके पूर्व अमृत योग सप्ताह में योग एवं स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी एवं योग पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. वीके ओझा, डॉ. गणेश श्रीवास्तव, डॉ. प्रताप विजय कुमार, डॉ. अमित कुमार भारती, अमर सिंह गौतम, विनय कुमार सिंह, शशिकांत राव, डॉ. मनोज कुमार मिश्र, अभय कुमार गुप्त आदि उपस्थित रहे।
कूड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम हुआ। केसी पांडेय नगर सर संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पा अर्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार अग्रहरी, जिला शारीरिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शैलेश श्रीवास्तव ने योग कराया। न्यायालय परिसर में योग दिवस मनाया गया। इसमें योग प्रशिक्षक कन्हैया लाल ने योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में अपर जनपद न्यायाधीश/प्रभारी जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वशिष्ठ, अपर जिला जज दिनेश प्रताप सिंह, सिविल जज/प्रभारी सीजेएम महेंद्र कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरितकेश कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रभात कुमार दूबे, सिविल जज जू.डि. एफटीसी मो. फराज आदि ने प्रतिभाग किया।
सैयद शाह गुलाम हजरत गर्ल्स इंटर कॉलेज कुसुरूकला के शक्ति केंद्र में सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम में अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, पद्मासन समेत कई तरह के योग को किया गया। इसमें सांसद प्रवीण कुमार निषाद, आनंद त्रिपाठी, लालजी निषाद, लक्ष्मीकांत शुक्ल, मोहम्मद दानिश, अरविंद निषाद, अरविंद त्रिपाठी, चंद्रभान निषाद, अजय मिश्रा, महेश चंद, उदयराज, राकेश निषाद, अमित सिंह, महेंद्र दूबे आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर योग दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख अतुल सिंह के मार्गदर्शन व विभाग सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख भास्कर मणि त्रिपाठी के संरक्षण में योगाभ्यास संपन्न हुआ। इस दौरान जिला प्रचारक राजीव नयन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
व्यापार मंडल ने किया योगाभ्यास
संतकबीरनगर। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल ने मंगलवार को योग दिवस पर गोला बाजार स्थित शिव मंदिर पर योगाभ्यास किया। इस दौरान पूर्वांचल अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय, महामंत्री रामजी गुप्त, कोषाध्यक्ष तीरथराम गुप्त, जिलाध्यक्ष महेश गुप्त, उपाध्यक्ष बैजनाथ जायसवाल, महामंत्री मूलचंद मौर्य, भोलानाथ, पृथ्वी, शिवम, संजय जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।