{"_id":"6a5bca4318452806440fdb04","slug":"instructions-issued-to-improve-arrangements-at-baijunath-dham-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-154002-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बैजूनाथ धाम में व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बैजूनाथ धाम में व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश
विज्ञापन
संतकबीरनगर। श्रावण मास के मद्देनजर शनिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने धनघटा के बैजूनाथ धाम का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, घाट क्षेत्र, आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुजारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत निगरानी एवं प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुगमता के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह उपस्थित रहे।