फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions given to superintendents regarding pending payments.

Sant Kabir Nagar News: लंबित भुगतान के लिए अधीक्षकों को दिए निर्देश

Sat, 07 Feb 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 07 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to superintendents regarding pending payments.
संतकबीरनगर। आशा और आशा संगिनी के लंबित भुगतान के लिए स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। इसके तहत सभी ब्लॉकों के लिए बजट की लिमिट जारी कर दी गई है। इसके साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि मार्च 2025 के कमिटेड का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन

जिले में करीब 1980 आशा और आशा संगिनी कार्यरत है। एसएनए स्पर्श पोर्टल से भुगतान की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही भुगतान को लेकर समस्या बनी हुई है। इसके चलते आशा और आशा संगिनी आंदोलित है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने मार्च 2025 के कमिटेड किए गए धनराशि के भुगतान के लिए दो करोड़ छियालिस लाख 88 हजार पांच सौ रुपये की बजट लिमिट जारी की है। सभी अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि लंबित भुगतान का बिल बनाकर राज्य को भेजा जाए, ताकि भुगतान हो सके। वर्तमान स्थिति यह है कि खलीलाबाद, सेमरियावां और मेंहदावल में मार्च 2025 का लंबित भुगतान हो गया है, जबकि नाथनगर, पौली व सांथा का भी बिल भेज दिया गया है। बघौली, बेलहरकला और हैंसरबाजार के लंबित भुगतान के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

0
आशा और आशा संगिनी के लंबित भुगतान के लिए कदम उठाए गए हैं। मार्च 2025 के कमिटेड भुगतान के लिए बजट लिमिट जारी कर दी गई है। प्राथमिकता के आधार पर भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है। -डॉ. रामानुज कन्नाैजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed