फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions given to keep order at polling booths

Sant Kabir Nagar News: पोलिंग बूथों पर व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

Sat, 29 Apr 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 29 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to keep order at polling booths
संतकबीरनगर। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन व्यवस्था चौक चौबंद करने में जुट गया है। इसी के तहत शनिवार को डीएम संदीप कुमार व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने नगर पंचायत मगहर के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही पोलिंग बूथ पर व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम व एसपी नगर पंचायत मगहर के आदर्श प्राइमरी स्कूल मगहर, उच्च प्राथमिक विद्यालय मगहर प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय काजीपुर, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मगहर, आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज काजीपुर सहित विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान के मद्देनजर बूथों पर की गई व्यवस्थाओं जिसमें विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल, पानी की व्यवस्था, शौचालय आदि का जायजा लिया तथा मतदान केंद्र पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुधार के लिए संबंधित को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पोलिंग बूथों पर सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए। इसमें किसी प्रकार की खामियां नहीं मिलनी चाहिए। इस दौरान बलदाऊ जी शर्मा, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, चौकी प्रभारी मगहर रजनीश राय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed