फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions given for effective action to control crime.

Sant Kabir Nagar News: अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

Tue, 23 Dec 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 23 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Instructions given for effective action to control crime.
पुलिस कर्मियाें को सम्मानित करते एसपी-स्रोत पुलिस - फोटो : संवाद
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में मंगलवार को सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी में जिले के अपराध व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने जिले में अपराध नियंत्रण व अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही जनपद में अच्छे कार्य करने वाले 23 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को कॉप आफ द मंथ चुनकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी ने सबसे पहले सैनिक सम्मेलन कर जनपद के सभी थाना व शाखाओं से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित को बताया। अपराध गोष्ठी के दौरान विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। जिले में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। समयबद्ध व गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। आपरेशन कनविक्शन के तहत गम्भीर अपराध, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक सजा दिलाने, चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई के लिए कहा। जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल के विधिक निस्तारण आदेश दिए। आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने के लिए बताया। इस दौरान एएसपी सुशील कुमार सिंह के साथ ही जिले के समस्त संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यह लोग चुने गये काॅप आफ द मंथ
विभिन्न शाखा, कार्यालय व थाना पर तैनात रेडियो निरीक्षक सुनील कुमार, महिला आरक्षी प्रिया शास्त्री, हेडकांस्टेबल विनोद मिश्रा, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, प्रमोद यादव, महिला कांस्टेबल प्रियंका, रंजना विश्वकर्मा, हेडकांस्टेबल शिवेंद्र विश्वकर्मा, कांस्टेबल रौशन कुमार, हेडकांस्टेबल रमेश यादव, अजय जायसवाल, कांस्टेबल शिवम दत्त सिंह, हेडकांस्टेबल रामप्रकाश यादव, कांस्टेबल शैलेश यादव, हेडकांस्टेबल दुर्गा प्रसाद, फायरमैन शिवेंद्र यादव, का विनय कुमार गौड़, कांस्टेबल संदीप कुमार, हिमांशु कुमार, किरणेंद्र सिंह, कमलेश कुमार, महेन्द्र निषाद, मायाशंकर यादव मीडिया सेल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed