फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   inspection in old age home

Sant Kabir Nagar News: एडीजे पहुंचे वृद्धाश्रम, बुजुर्गों का जाना हाल

Tue, 06 Jun 2023 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
inspection in old age home
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज विकास गोस्वामी ने मंगलवार को वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक करके सभी बुजुर्गों से बातचीत की और उनको दिए जाने वाले खाद्य पदार्थ एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

अपर जिला जज विकास गोस्वामी ने बताया कि माता-पिता व वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम-2007 के तहत अपनी आय अथवा अपनी संपत्ति के जरिये होने वाली आय से भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं, वे अपने व्यस्क बच्चों अथवा संबंधितों से भरण-पोषण करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक संवासी कवाल वासी के जरिये बताया गया कि उन्हें वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है, जिसके संबंध में समाज कल्याण अधिकारी से पत्राचार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

वृद्धाश्रम में पुरुष और महिला दोनों रहते हैं। उनके रहने, खाने-पीने और चिकित्सा की नि:शुल्क व्यवस्था है। आश्रम के मैनेजर को हिदायत दी कि शुद्ध तथा स्वच्छ नाश्ता, भोजन, कपड़े इत्यादि की व्यवस्था हर हाल में हो, तथा समस्त वृद्धजन अपने अधिकारों से वंचित न रहें। निरीक्षण के दौरान प्रबंधक अंबेकश्वर मणि त्रिपाठी, लेखाकार विनय सिंह, स्टोर इंचार्ज श्याम सुंदर केयर टेकर अभिषेक, पराविधिक स्वयंसेवक बलदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed