फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   inspection from lucknow

अब लखनऊ से होगी जिला अस्पताल की निगरानी

Thu, 19 May 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
inspection from lucknow
जिला अस्पताल। - फोटो : KHALILABAD
अब लखनऊ से होगी जिला अस्पताल की निगरानी
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे को स्वास्थ्य महानिदेशालय से जोड़ा जाएगा
- दवा काउंटर, ओपीडी, पर्ची काउंटर आदि जगहों का देखेंगे हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में चल रही गतिविधियों की निगरानी अब स्वास्थ्य महानिदेशालय सीसीटीवी कैमरे के जरिए करेगा। जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी को महानिदेशालय कार्यालय लखनऊ से जोड़ा जाएगा। जिला अस्पताल के दवा काउंटर, ओपीडी, पर्ची काउंटर आदि जगहों की निगरानी होगी, जिसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने पिछले दिनों विभिन्न जनपदों में अस्पतालों का निरीक्षण किया था। इस दौरान जो भी कमियां सामने आई हैं उनको दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया था। डिप्टी सीएम के निरीक्षण में कई अस्पतालों में दवा न मिलने और चिकित्सकों की मौजूदगी न रहने का मामला प्रकाश में आया था।
विज्ञापन

निरीक्षण में मिली कमियों को देखते हुए अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे को स्वास्थ्य महानिदेशालय लखनऊ से जोड़ने का निर्देश दिया है। जिससे की अस्पताल में हो रही गतिविधियों की जानकारी राज्य मुख्यालय को प्राप्त हो सके। ओपीडी पर्ची काउंटर के साथ ही दवा वितरण काउंटर सीसीटीवी की कवरेज में लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे को राज्य मुख्यालय से जोड़ा जाएगा, ताकि अस्पताल में हो रही गतिविधियों की जानकारी उच्चाधिकारियों को मिल सके। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed