फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Injured, four injured

ससुरालियों को पीटा, चार घायल

Sun, 24 Feb 2019 11:37 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 24 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Injured, four injured
ससुरालियों को पीटा, चार घायल - फोटो : अमर उजाला
धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगुआ के बंजरिया उर्फ देवरिया गांव में रविवार को एक विवाहिता के घर से आए लोगों ने ससुराल पक्ष के घर में उत्पात मचाया। सास-ससुर समेत अन्य घरवालों की पिटाई की। विवाहिता के पति ने सुसर और साले समेत तीन नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए महुली पुलिस को तहरीर दी है। विवाहिता दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने के बाद से मायके में ही रहती है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नगुआ के बंजरिया उर्फ देवरिया निवासी रामचंद्र तिवारी के पुत्र पवन कुमार तिवारी का विवाह वर्ष-2009 में बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम जोगिया में हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। रामचंद्र तिवारी के अनुसार पिछले वर्ष बहू ने उनके 11 परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत करा दिया। इसके बाद से ही बहू मायके में रहती है। रविवार को उनके पुत्र पवन के ससुर और साले समेत कई लोग दो गाड़ियों से उनके घर पहुंचे और गाली देते हुए कमरों में घुसकर सामान तोड़ने लगे। जब रोकने का प्रयास किया गया तो हम लोगों की पिटाई की गई। इसमें रामचंद्र तिवारी तथा पत्नी सुशीला देवी, मां सुरस्वती देवी और पुत्र अंगराज घायल हो गए। रामचंद्र तिवारी का आरोप है कि पिटाई करने वालों ने महिलाओं का जेवर भी छीन लिया और असलहा लहराते हुए भाग गए। नाथनगर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद महुली पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ शैलेंद्र कुमार राय का कहना है कि तहरीर मिली है। शनिचरा बाबू पुलिस चौकी से सिपाहियों को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed