{"_id":"69c6bf2fc0b675c67c063926","slug":"information-on-communicable-disease-control-khalilabad-news-c-209-1-kld1017-148168-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संचारी रोग नियंत्रण की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संचारी रोग नियंत्रण की दी गई जानकारी
विज्ञापन
रोसयाबाजार। संचारी रोग नियंत्रण के तहत शुक्रवार को पौली ब्लाॅक मुख्यालय पर सफाई कर्मचारी, रोजगार सेवक प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इस दौरान सफाई कर्मीयों, प्रधानों रोजगार सेवक को जेई तथा एई जैसे गंभीर रोगों से बचाव के बारे में बताया गया।
क्षेत्र में रोगों से बचाव संबंधी एक से 30 अप्रैल तक संचारी पखवाड़े के अभियान की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जेई तथा एई रोग से प्रभावित गांवों में रैली के आयोजन की जानकारी प्रधानों को दी गई।
प्रधानों को जेई तथा एइएस के बचाव संबंधी जानकारी देने की जिम्मेदारी सौंपते हुए सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि संक्रामक रोगों से बचाव के लिए ग्रामीणों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए ग्राम प्रधान, सफाईकर्मी, आशा, एनम को रोगों से बचाव की जानकारी देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने ने कहा कि जेई तथा एइएस जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए सभी को जिम्मेदारी निभानी है। इसके लिए सभी लोग निष्ठा पूर्वक कार्य करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीमारी समाज के लिए खतरा बनी हुई है। ग्रामीणों से मिलकर गंभीर बीमारी से बचने के उपाय बताए। जेई तथा एईएस से बचाव की जानकारी प्रति दिन कम से कम दस ग्रामीणों को अवश्य बताने का कार्य करें। बच्चों को स्वच्छ जल का प्रयोग एवं शौचालय का प्रयोग करने पर जोर दिया जाय, जिससे बीमारी पर अंकुश लगाया जा सके। गांव में सामुदायिक गतिविधियां, प्रभातफेरी, रैली आदि माध्यमों द्वारा बीमारी के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाए। रोगों से बचाव के लिए ग्रामीणों से संवाद का सिलसिला लगातार बना रहना चाहिए।
गांव में बने शौचालयों का अधिक से अधिक इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि जेई प्रभावित गांवों में रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर लालचंद,उमेश कुमार जुम्मन, राजेन्द्र, सुभाष, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।