फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Inflation hits food items in Sahalag

Sant Kabir Nagar News: सहालग में खाने के सामान पर महंगाई की मार

Sat, 07 Dec 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 07 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Inflation hits food items in Sahalag
संतकबीरनगर। ठंड में महंगाई ने दस्तक दी है। 15 दिन के अंदर चीनी, आटा और मैदा के साथ दाल और तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। दुकानदार सहालग का हवाला देते हुए कीमत बढ़ने की बात कह रहे हैं। कारण कुछ भी लेकिन बढ़ती कीमतें लोगों के बजट को प्रभावित कर रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाजार पहुंचे तो यहां घरेलू इस्तेमाल में आने वाली खाद्य सामग्री के भाव अधिक मिले। हर घर में सुबह की चुस्की दिलाने वाली चायपत्ती की कीमत बढ़ भी गई। दुकानदारों के अनुसार इसके पीछे असम में आई बाढ़ के कारण चाय की पैदावार कम होना है। खुली चाय की कीमत 50 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछाल आई है। कंपनियों ने भी चाय के दाम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा आटा और रिफाइंड दो से तीन किलोग्राम तक महंगा हो गया है। दाल की कीमत में पांच से 10 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ी है। इलाइची के साथ लाल मिर्च भी महंगी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि सहालग होने के कारण महंगाई है। दुकान पर सामान खरीदने आए विनोद कुमार, संजय कुमार, राज कुमार आदि ने बताया कि कई सामानों के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed