{"_id":"6478dee1163559d6550cbc4c","slug":"industrialist-registration-khalilabad-news-c-7-1-190450-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पांच उद्यमियों को यूआरसी में पंजीयन का प्रमाणपत्र मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पांच उद्यमियों को यूआरसी में पंजीयन का प्रमाणपत्र मिला
Thu, 01 Jun 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में नये उद्यमियों को उद्यम पंजीकरण प्रमाण पत्र देते सीडीओ,उपायुक्त,अध्यक्ष अध
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को सीडीओ संत कुमार की अध्यक्षता में उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (यूआरसी) का शुभारंभ हुआ, जिसमें उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में पंजीयन करने के बारे में लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही पांच उद्यमियों को यूआरसी में पंजीयन करते हुए प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
सीडीओ संत कुमार ने कहा कि इस पोर्टल को काफी सरल बना दिया गया है। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम क्षेत्र के अपंजीकृत उद्यमी अभियान के अंतर्गत पोर्टल पर अपना पंजीयन स्वत: कर सकते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमी संगठनों, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों से इस अभियान में अधिक से अधिक उद्यमों के पंजीयन हेतु अपना सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने यूआरसी पंजीयन के लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उद्यम रजिस्ट्रेशन का फायदा उन छोटे उद्यमियों को अधिक है। जो जीएसटी की श्रेणी में नहीं आते हैं तथा बैंक चालू खाता खोलने के लिए जीएसटी के स्थान पर इस रजिस्ट्रेशन का प्रयोग कर अपने फर्म का लेनदेन कर सकते हैं। आने वाले समय में उद्यम रजिस्ट्रेशन के जरिये सीसी लिमिट पर ब्याज उपादान सहित अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा ने यूआरसी पंजीयन के लाभ, शीघ्र लागू होने वाली दुर्घटना बीमा योजना में पांच लाख तक मुफ्त बीमा, सरकारी क्रय में ईएमडी एवं निविदाओं में छूट, बैंकों से ऋण प्राप्त करने में सुगमता एवं फैसिलिटेशन काउंसिल से लंबित देयों के भुगतान में सुगमता आदि के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया।
इस दौरान उपायुक्त मनरेगा डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी, लीड बैंक के उप प्रबंधक अनुपम शर्मा, विनीत चड्ढा समेत अन्य मौजूद रहे।