फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   industrial area road will be developed

इंडस्ट्रियल एरिया की चकाचक होगी सड़कें, सुदृढ़ होगा पार्क

Fri, 11 Nov 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
industrial area road will be developed
इंड्रस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद का निरीक्षण करते डीएम प्रेम रंजन सिंह और एसपी सोनम कुमार।संवाद - फोटो : KHALILABAD
इंडस्ट्रियल एरिया की चकाचक होगी सड़कें, सुदृढ़ होगा पार्क
विज्ञापन

- तीन दिन में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
- खुलेगी नई पुलिस चौकी, सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा क्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। इंडस्ट्रियल एरिया की खराब सड़कें और बदहाल पार्क की दशा देखकर डीएम और एसपी ने नाराजगी जताई है। आरसीसी सड़क बनाए जाने और पार्क को सुदृढ़ किए जाने के लिए जिम्मेदारों को तीन दिन के भीतर कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत किए जाने का निर्देश दिया है।
शुक्रवार को डीएम, एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ इंडस्ट्रियल एरिया का हाल जाना। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के परिक्षेत्र में है। यहां आरसीसी सड़क बनाई जाएगी। पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा। पार्क के चारों तरफ पाथवे बनेगा। ओपेन जिम की सुविधा होगी। तारबंदी कराई जाएगी।
विज्ञापन

यहां पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था होगी। जल निकासी की समुचित व्यवस्था की दिशा में काम होगा। ऐसा होने के बाद यहां आकर लोग पार्क में जहां घूम सकेंगे, वहीं आरसी सड़क बनने पर कंपनियों में माल लेकर जाने वाले ट्रकों से सड़कें खराब नहीं होगी। लोगों के बैठन के लिए बेंच, पेयजल की व्यवस्था, साफ-सफाई व शौचालय की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सीएम के जरिए संचालित अटल मिशन योजना के तहत कार्य योजना बनाने की जिम्मेदारी यूपीसीडा, पीडब्ल्यूडी और उपायुक्त उद्योग को दी गई है। तीन दिन के भीतर कार्य योजना प्रस्तुत किए जाने का निर्देश दिया गया है। उसके बाद प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा।

एसपी सोनम कुमार ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में नई पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। पूरा एरिया को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। इसकी मॉनीटरिंग की व्यवस्था पुलिस लाइंस में रहेंगी। इस दौरान डीएम और एसपी ने मेसर्स महावीर बिस्कुट प्राइवेट लिमिटेड की इकाई का भी निरीक्षण किया। निदेशक अशोक सर्राफ ने उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed