फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   industrial area developement

इंडस्टि्रयल एरिया : बदल रही सूरत, बेहतर हो रही सड़कें

Sun, 07 Jan 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
industrial area developement
इंडस्ट्रियल एरिया में बनी सड़क।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन


सार्वजनिक शौचालय बनकर तैयार, लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी



संतकबीरनगर। इंडस्टि्रयल एरिया की तस्वीर बदलने लगी है। क्षेत्र की बदहाल सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके साथ ही सार्वजनिक शौचालय बनकर तैयार हो गया है। इंडस्टि्रयल एरिया की सुरक्षा के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासनिक अमले ने पिछले दिनों निरीक्षण किया था। इसके बाद अब जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

29 करोड़ रुपये से बदलेगी शहर के औद्योगिक क्षेत्र की तस्वीर शीर्षक से अमर उजाला ने 27 नवंबर के अंक में खबर प्रकाशित की थी। अब इसका असर दिखने लगा है। यूपीसीडा से तीन करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इससे औद्योगिक क्षेत्र की आठ सड़काें की सूरत बदलने लगी है। इसमें से छह सड़कें नए सिरे से बनाई जा रही हैं। दो सड़कों की मरम्मत की कराई जा रही है। यहां आने वाले लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

पिछले दिनों डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने निरीक्षण किया था। इन्होंने सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही औद्योगिक एरिया में प्रवेश द्वार बनाए जाने की भी तैयारी चल रही है। जल निकासी आदि के लिए भी कार्य होगा। ऐसे में आने वाले दिनों में औद्योगिक एरिया की तस्वीर बदली नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

औद्योगिक एरिया की समस्याओं को दूर करने के लिए गंभीर प्रयास हो रहे हैं। सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। उद्योग लगाने वालों ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए रहे हैं। इसके साथ ही प्रवेश द्वार सहित अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे।


-अरविंद पाठक- अध्यक्ष इंडस्टि्रयल एसोसिएशन


कोट

औद्योगिक एरिया की दुर्दशा को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कों का निर्माण व मरम्मत का कार्य चल रहा है। सार्वजनिक शौचालय बनकर तैयार हो गया है। अन्य कार्य भी जल्द ही होगा।

-महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed