फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   indira gandhi remembered

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती

Sun, 19 Nov 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
indira gandhi remembered
सब्जी मंडी में स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाते कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी के माध्यम से उन्हें श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने की भी प्रेरणा ली।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी देश की एक महान नेता थी। उनके कार्यकाल में देश की जनता सुखी थी। उन्होंने देश के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाकर नए आयामों से जोडने का काम किया।
विज्ञापन


ऐसी विकास परक महिला को हम कभी नहीं भुला सकते। पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि लोग इतिहास बनाते हैं, लेकिन स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने इतिहास ही नहीं बनाया बल्कि भूगोल भी बनाकर विश्व के नक्शे में एक नया देश बांग्लादेश बना दिया। यहां तक कि उन्होंने देश के विकास एवं एकता-अखंडता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी, उपाध्यक्ष हाजी कुतुबुद्दीन, अजय सिंह, महासचिव सुनील पांडेय, आलोक यादव, अंबिका राय, कृष्ण कुमार, राजीव गौड़, संजय चौरसिया, संजय श्रीवास्तव, जयकरन प्रजापति, रामजियावन, इंद्रजीत, मनोज कन्नौजिया, मुकेश श्रीवास्तव, आशीम खान, सत्याचरण पासवान, हर्षित श्रीवास्तव, अमर अग्रहरि आदि मौजूद रहे। 

देश की तरक्की में इंदिरा का विशेष योगदान : पूर्व सांसद
संतकबीरनगर। रविवार को कांग्रेस संसदीय कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंत्री के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व सांसद केसी पांडेय ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला।

 उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने हर हाथ को काम, हर खेत को पानी और देश में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया। देश को तरक्की के पथ पर पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा है, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

परिणामों की परवाह नहीं करती थी इंदिरा गांधी:रोहित
संतकबीरनगर। कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी परिणामो की परवाह किए बगैर देश हित में कई निर्णय लेती थी। वह किसी के दबाव में काम नहीं करती थी। इसलिए उन्हे आयरन लेडी के रूप में जाना जाता था।

उन्होंने कहाकि उनके प्रशंसक और विरोधी दोनो यह मानते है कि वह फैसला लेने में पीछे नहीं रहती थी और जनता की नब्ज समझने में उनमे विलक्षण क्षमता थी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी दूर दृष्टि रखकर काम करती थी। उनके कार्यकाल मेें जनता सुुखी थी।

24 सूूत्रीय कार्यक्रम को लेकर देश को महान राष्ट्र बनाने के लिए वे कृत संकल्पित थी। हर खेत को पानी, खाद, बीज की व्यवस्था, हर हाथ को काम, गांव की सड़के, पुल, पुलिया का निर्माण आदि हुआ। भारत की अर्थ व्यवस्था को भी सुदृण किया। आज उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।


मेंहदावल में इंदिरा गांधी की जयंती मनाई
मेंहदावल। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कुशल नेतृत्व का परिणाम था कि पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना के सामने घुटने टेके। उक्त बाते कांग्रेस कार्यकर्ता दिनेश बारी ने रविवार को मेंहदावल स्थित पाटी कार्यालय पर इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर आयोजत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों व विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरेंद्र कन्नौजिया, राकेश, रामवृक्ष गौड़, अशोक कुमार, रिंकू बारी, जावेद खान, नूर आलम, जाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed