{"_id":"68e2b9403233bef31007245d","slug":"in-the-meeting-the-sp-gave-instructions-to-his-subordinates-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-139359-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बैठक में एसपी ने मातहतों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बैठक में एसपी ने मातहतों को दिए निर्देश
Mon, 06 Oct 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को देर रात को ऑनलाइन माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने जनपद में सुरक्षा व शांति व्यवस्था की मातहतों से जानकारी लेकर क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए एंटी-रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय रखते हुए सतर्क दृष्टि बनाए रखने की आवश्यकता है। सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाले के खिलाफ अविलंब विधिक कार्रवाई करने का सख्त आदेश दिया। एसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ पुलिस हर समय तैयार रहे।
एसपी ने कहा कि प्रत्येक महिला को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान करना है। जिससे वह निर्भीक होकर अपने अधिकारों का लाभ उठा सकें। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, कानूनी सहायता, साइबर सुरक्षा आदि क्षेत्रों में महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। फुट पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त से लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत होती है। जिससे सामाजिक शांति बनी रहती है और अपराध की घटनाएं कम होती हैं। साथ ही पुलिस की सक्रियता से सामुदायिक विश्वास भी बढ़ता है। एसपी ने सभी जिम्मेदारों को क्षेत्र में पूरी सतर्कता व एहतियात बरतने और छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करने के लिए बताया।