{"_id":"59e6451f4f1c1b9e678b65aa","slug":"in-senior-group-saint-joseph-got-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर वर्ग में सेंट जोसफ खोराबार अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर वर्ग में सेंट जोसफ खोराबार अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी को पुरस्कार देते सेंट थामस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
संतकबीरनगर। स्पोर्टस स्टेडियम में वार्षिक अंतरविद्यालयी एथिलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को कई स्पर्धाएं हुई। मुख्य अतिथि एसडीएम खलीलाबाद आलोक कुमार यादव ने कहा कि प्रतियोगिता से हर कोई प्रतिभागी कुछ न कुछ जरूर सीखता है। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि खेल प्रतियोगिताओं में शामिल हो।
इससे पूर्व दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला क्षेपण, चक्र क्षेपण एवं रिले दौड़ का आदि खेलों का आयोजन हुआ। ओवर आल सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान सेेंट जोसफ खोराबार को प्रथम, एलएफएस गीडा को द्वितीय व एलएफएस चरगांवा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान एलएफएस सलेमपुर, द्वितीय स्थान एलएफएस चरगांवा व तीसरा स्थान सेंट जोसफ खोराबार को मिला। सब जूनियर में प्रथम स्थान एलएफएस सलेमपुर को, द्वितीय सेंट जोसफ खोराबार को तथा तीसरा स्थान सेंट जेवियर्स सिद्धार्थनगर को मिला।
विज्ञापन
प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान एलएफएस सलेमपुर, द्वितीय स्थान सेंट सेवियर्स सिद्धार्थनगर तथा तीसरा स्थान एलएफएस गीडा एवं सेंट थामस स्कूल खलीलाबाद को संयुक्त रूप से मिला। इस अवसर पर तहसीलदार अर्जुन सिंह, फादर बेन्नी मंजियल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।