{"_id":"686d029c94741a2cb1047e44","slug":"in-sant-kabir-nagar-miscreants-demolished-the-house-for-not-paying-extortion-money-of-rs-5-lakh-2025-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दबंगई: 5 लाख रुपये की मांगी रंगदारी, नहीं दिया तो गिरा दिया शिक्षा मित्र का मकान- संतकबीर नगर की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगई: 5 लाख रुपये की मांगी रंगदारी, नहीं दिया तो गिरा दिया शिक्षा मित्र का मकान- संतकबीर नगर की घटना
Tue, 08 Jul 2025 05:19 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 08 Jul 2025 05:19 PM IST
सार
जब मैने इस मामले में कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र दिया तब काफी मशक्कत के बाद केस दर्ज किया गया। मामले में उस्का खुर्द निवासी रामजतन मौर्या, उर्मिला देवी मटिहना निवासी शुभम राय, विनोद राय व अनुराग राय के उपर केस दर्ज किया गया है। इसके बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
टूटा मकान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उस्का खुर्द गांव में महिला शिक्षा मित्र का मकान रंगदारी न देने पर दबंगों के द्वारा गिरवाया दिया गया। आरोप है कि दबंग उसे वर्ष 2016 से ही प्रताड़ित कर रहे हैं। किसी तरह से उसने पाई - पाई जोड़कर मकान बनवाया था, लेकिन उसको दबंगों ने जेसीबी लगाकर गिरवा दिया। आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सरैया अतरौरा निवासी पुष्पा देवी बताती हैं कि वह तेनुआ राय गांव में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में सड़क पर एक बिस्वा जमीन ली थी। इस जमीन को लेने के बाद मैने इसका बाउंड्री करवा लिया। उसका खुर्द के ही निवासी रामजतन मौर्या शुरुआती दौर से ही चाहते थे कि मैं यह जमीन उन्हें दे दूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लेकिन मैने इस जमीन को बैनामा लिया था और जमीन मौके की थी, इसलिए मैने मना कर दिया। मना करने के बाद वह मुझे तरह - तरह से प्रताड़ित करने लगे। जब भी मैं निर्माण कराना चाहती थी, उस मकान के निर्माण में किसी तरह का अड़गा लगाकर निर्माण रोकवा देते थे। अब मेरा मकान बन जाने के बाद भी उसे छोड़ने का दबाव बनाते थे।
5 जुलाई की रात में उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मेरे मकान को जेसीबी से गिरवा दिया। उस समय वहां पर कोई नहीं था। हम तथा हमारे परिवार के लोग घर पर थे। दबंग उनसे मकान छोड़ने या पांच लाख रुपया देने के लिए रंगदारी मांग रहे थे। उन्होंने देने से इनकार कर दिया था। इसी के चलते आरोपियों ने यह कदम उठाया। लेकिन वह डरने वाली नहीं हैं, उनके उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेंगी।
खुलेआम घूम रहे आरोपी दे रहे हैं धमकी
जब मैने इस मामले में कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र दिया तब काफी मशक्कत के बाद केस दर्ज किया गया। मामले में उस्का खुर्द निवासी रामजतन मौर्या, उर्मिला देवी मटिहना निवासी शुभम राय, विनोद राय व अनुराग राय के उपर केस दर्ज किया गया है। इसके बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपियों के उपर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। वह मुझे विद्याालय पर आकर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
पुष्पा देवी इस मामले को लेकर सुबह जिलाधिकारी आलोक कुमार से मिलीं। उन्होंने इस घटना के बारे में उन्हें अवगत कराया तथा कहा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। पुष्पा देवी ने बताया कि डीएम ने कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इस मामले में महिला की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उन तथ्यों के आधार पर आरोपियों के उपर कार्रवाई की जाएगी: सुशील कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक