फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In Sant Kabir Nagar, miscreants broke the car of the wedding party, the wedding did not take place

UP: 'शादी नहीं होने दूंगा...' संतकबीर नगर में मनबढ़ों ने की बारात में मारपीट, तोड़ी गाड़ियां- वापस लौटी बारात

Sat, 31 May 2025 03:04 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 31 May 2025 03:04 PM IST
सार

बताया जाता है कि लड़की के पिता ने शादी के लिए एक बीघा खेत साढ़ू को बैनामा कर दिया था। इसी बात को लेकर वह काफी नाराज था। वह गांव में आने के बाद से ही गांव के लोगों से यह कह रहा था कि यह शादी होने नहीं दूंगा।

विज्ञापन
In Sant Kabir Nagar, miscreants broke the car of the wedding party, the wedding did not take place
बारातियों की गाड़ी का मनबढ़ों ने शीशा तोड़ दिया, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 दुधारा थानाक्षेत्र के बढ़या बाबा गांव में बारात उठने के दौरान मनबढ़ों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने शादी में आए बारातियों के साथ मारपीट की तथा बारात में आई आधा दर्जन चार पहिया वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद बाराती मौके से भाग खड़े हुए और शादी नहीं हो पाई। बारात सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थानाक्षेत्र से आई थी।

विज्ञापन


दुधारा थानाक्षेत्र के बढ़या बाबा गांव के निवासी मोलहू की पुत्री उर्मिला की शादी शुक्रवार की रात में थी। रात 9.30 बजे के करीब जब बारात उठने लगी, इसी दौरान घराती पक्ष के कुछ लोगों ने शराब के नशे में धुत होकर हंगामा शुरु कर दिया। उन्होंने बारातियों के साथ मारपीट की तथा उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरु कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने डायल 112 को फोन किया। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तथा सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानें। यह हंगामा तकरीबन एक घंटे तक चलता रहा। रात 11 बजे तक सारे बाराती मौके से वापस चले गए। बारात सिद्धार्थनगर के खेसरहा थानान्तर्गत बौड़िहारे गांव से आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्व. ब्रह्मदेव के पुत्र दिनेश की शादी उर्मिला से होने वाली थी। वहीं बाराती पक्ष के कुछ लोग टूटे फूटे वाहनों के साथ दुधारा थाने पर पहुंच गए। वहां पर लड़के के भाई पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि वह लड़की की शादी वहीं आसपास किसी मंदिर में कर लेंगे, लेकिन गांव में नहीं जाएंगे। समाचार लिखे जाने तक मान मनौवल की बात चल रही थी। वहीं, हंगामा करने वाले मौके से फरार हो गए थे।

तीन लड़कियों में सबसे बड़ी है उर्मिला
बताया जाता है कि मोलहू की तीन पुत्रिया हैं। सबसे बड़ी पुत्री उर्मिला की ही शादी तय थी। इसी शादी के लिए मोलहू ने अपनी जमीन बेची थी। अभी दो लड़कियां छोटी हैं, जिनकी शादी नहीं हुई है। इस घटना से पूरे परिवार के लोग काफी आहत दिख रहे हैं।

लड़की के ही एक रिश्तेदार पर लग रहा आरोप
गांव के लोग बताते हैं कि लड़की पक्ष के लोगों का एक रिश्तेदार जो बेलहरकला थानाक्षेत्र के घुसुकपुरवा गांव के निवासी हैं, उन्हीं के द्वारा यह कार्य किया गया। वह लोग शादी में शाम चार बजे ही पहुंच गए थे। उनके साथ उनका पुत्र, भाई और चाचा के लड़के समेत 10 की संख्या में लोग थे।


बताया जाता है कि लड़की के पिता ने शादी के लिए एक बीघा खेत साढ़ू को बैनामा कर दिया था। इसी बात को लेकर वह काफी नाराज था। वह गांव में आने के बाद से ही गांव के लोगों से यह कह रहा था कि यह शादी होने नहीं दूंगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed