फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In Sant Kabir Nagar brother-in-law gave his heart to his sister-in-law marriage happened with mutual consent

देवर ने भरी भाभी की मांग: रोजगार के लिए पति गया बाहर, छोटे भाई को दिल दे बैठी पत्नी; देखें शादी का पूरा वीडियो

Thu, 05 Jun 2025 10:53 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, महुली
संवाद न्यूज एजेंसी, महुली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 10:53 PM IST
सार

मामला नगर पंचायत हरिहरपुर के अध्यक्ष रवीन्द्र प्रताप शाही उर्फ पप्पू शाही के पास पहुंचा। इसके बाद उन्होंने भी बातचीत से मामला सुलझाने का प्रयास किया। जब दोनों नहीं माने तो उन्होंने अपने कैम्प कार्यालय में ही दोनों परिवारों की आम सहमति से उनका विवाह करा दिया।

विज्ञापन
In Sant Kabir Nagar brother-in-law gave his heart to his sister-in-law marriage happened with mutual consent
देवर ने की भाभी से शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के संत कबीर नगर स्थित महुली थानाक्षेत्र के हरिहरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के रहने वाले देवर और भाभी की आम सहमति से नगर पंचायत अध्यक्ष के कैम्प कार्यालय में शादी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के साथ ही सभासद भी मौजूद रहे। वहीं पति शादी में आया ही नहीं।

विज्ञापन

नगर पंचायत हरिहरपुर क्षेत्र के एक युवक की शादी छह माह पूर्व गोरखपुर जनपद के सहजनवा निवासी खुशबू से हुई थी। शादी के एक माह बाद खुशबू का पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई चला गया। इस बीच उसकी नजदीकी अपने देवर अमित से बढ़ने लगी। बात इतनी बढ़ी कि दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो दोनों घर छोड़कर भाग गए। इसके बाद किसी तरह से लोगों ने दोनों का पकड़कर वापस घर लाया। इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ ही रहने की जिद्द पर अड़े रहे। 
 
विज्ञापन

मामला नगर पंचायत हरिहरपुर के अध्यक्ष रवीन्द्र प्रताप शाही उर्फ पप्पू शाही के पास पहुंचा। इसके बाद उन्होंने भी बातचीत से मामला सुलझाने का प्रयास किया। जब दोनों नहीं माने तो उन्होंने अपने कैम्प कार्यालय में ही दोनों परिवारों की आम सहमति से उनका विवाह करा दिया। विवाह के बाद अमित ने खुशबू को सिंदूरदान करके उसकी मांग भरी। उभय पक्ष ने उन्हें आशीर्वाद दिया। वहीं खुशबू का पति इस शादी में नहीं पहुंचा और कहा कि उसे कुछ लेना देना नहीं है।

शादी के दौरान दोनों के परिवार वालों के साथ ही सभासद जयराम, पवन शर्मा, चन्दन सैनी, महेश गोस्वाती, दीपक चौधरी के साथ ही विधायक प्रतिनिधि पंकज कन्नौजिया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed