{"_id":"62ae2eeb8bf40e7213393284","slug":"in-accident-auto-driver-injured-khalilabad-news-gkp4408005121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने मारी ऑटो को टक्कर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने मारी ऑटो को टक्कर, चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ने मारी ऑटो को टक्कर, चालक घायल
घायल ऑटो चालक का निजी चिकित्सालय में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे के निकट शनिवार को तेज रफ्तार से आ रही कार ने पीछे से टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे काजीपुर निवासी टेंपो चालक हलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को निजी चिकित्सक के वहां भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
शनिवार को टेंपो खलीलाबाद की तरफ से सवारी लेकर गोरखपुर की तरफ जा रहा था। टेंपो जैसे ही ढाबे के निकट पहुंचा, वैसे ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे मगहर के मोहल्ला काजीपुर निवासी टेंपो चालक हलीम गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, अन्य किसी को चोट नहीं आई। टेंपो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय ने बताया कि कार व टेंपो दोनों एक ही दिशा खलीलाबाद की तरफ से आ रहे थे। हादसा के बाद पहुंचे परिजन घायल को इलाज के लिए खलीलाबाद ले गए हैं। अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।