{"_id":"64399c7bae28f5220b0dc6d4","slug":"illigation-report-to-deputy-cm-khalilabad-news-c-7-1-126149-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डिप्टी सीएम तक पहुंची सचिव की शिकायत, शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डिप्टी सीएम तक पहुंची सचिव की शिकायत, शुरू हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आठ साल से सांथा ब्लॉक में ही तैनात है ग्राम पंचायत अधिकारी
- सीडीओ ने डीआरडीए के परियोजना निदेशक को सौंपी है प्रकरण की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विकास खंड सांथा के रैधरपार के कुछ लोगों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से मिलकर ग्राम पंचायत सचिव की शिकायत किया। लोगों ने सचिव पर कई गंभीर आरोप लगाए और जांच की मांग की। डिप्टी सीएम के निर्देश पर सीडीओ ने डीआरडीए के परियोजना निदेशक को जांच सौंपी।
रैंधरपार गांव निवासी दीनदयाल, बंटी राय, अमन, राजन, विजय मौर्या, ओम नरायन और अंकित आदि ने ग्राम्य विकास विभाग के मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को शिकायती पत्र दिया। लोगों ने ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार यादव से परेशान होना बताया। आरोप मढ़ा कि ग्राम पंचायत अधिकारी आठ वर्षो से सांथा ब्लॉक में ही जमे है। इनके जरिए ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में कोई रूचि नहीं ली जा रही है।
आरोप मढ़ा कि गांव के किसी भी व्यक्ति को यदि परिवार रजिस्टर भाग एक की नकल या फिर मृत्यु प्रमाण पत्र की जरूरत होती है तो ग्राम पंचायत अधिकारी पैसे की मांग करते है। लोगों को कई बार दौड़ाया जाता है और पैसा नहीं देने पर परिवार रजिस्टर की नकल के लिए दौड़ाया जाता है। जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमोद यादव ने आरोपों को निराधार बताया। सीडीओ संत कुमार ने बताया कि इस प्रकरण की जांच डीआरडीए के परियोजना निदेशक संजय नायक को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी पीडी संजय नायक ने बताया प्रकरण की जांच शुरु कर दी गई है। अभी कुछ लोगों का ही बयान दर्ज किया गया है। जांच पूरी करके जल्द ही सीडीओ को सौंप दी जाएगी।