{"_id":"628e70348f9bf75fd92c8f00","slug":"illegal-taxi-stand-will-not-be-continue-arto-khalilabad-news-gkp438135261","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चलने पाएंगे अवैध टैक्सी स्टैंड : एआरटीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चलने पाएंगे अवैध टैक्सी स्टैंड : एआरटीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं चलने पाएंगे अवैध टैक्सी स्टैंड : एआरटीओ
धनघटा। महुली क्षेत्र के नाथनगर, मुखलिसपुर और महुली में चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंड की बुधवार को एआरटीओ अंजेय सिंह ने जांच की। हालांकि, इस दौरान डग्गामार वाहन नहीं मिला। एआरटीओ ने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध स्टैंड नहीं चलने पाएंगे। एआरटीओ ने लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया। आमजन में सड़क सुरक्षा से संबंध हैंड बिल का वितरण किया।
अवैध टैक्सी स्टैंडों के संचालन पर रोक लगाने के शासन के निर्देश के मद्देनजर एआरटीओ अंजेय सिंह टीम के साथ महुली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचे और जांच की। इसकी भनक लगते ही वाहन लेकर चालक भाग गए। एआरटीओ ने सड़क किनारे वाहन खड़े कर सवारी नहीं भरने की अपील की। नियम का पालन नहीं करने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। लोगों को नियम के प्रति अवगत कराया। कहा कि किसी कीमत पर अवैध तरीके से टैक्सी स्टैंड को चलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह 19 मई से शुरू हुआ है जो 18 जून तक चलेगा। इस मौके पर एसएसआई प्रमोद कुमार यादव, एसआई उदयभान मिश्र, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।