फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ig unhappy in crime meeting

दुष्कर्म के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़के आईजी

Mon, 10 Feb 2020 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
ig unhappy in crime meeting
पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक करते आईजी। - फोटो : KHALILABAD
दुष्कर्म के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़के आईजी
विज्ञापन

- जिले में घटित 42 मामलों की समीक्षा की
- गैंगस्टर के आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खुलवाने और गैंग पंजीकृत करने पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बस्ती रेंज के आईजी आशुतोष कुमार ने सोमवार की देर शाम पुलिस लाइंस सभागार में मातहतों के साथ बैठक कर अपराधों की समीक्षा की। दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई।

आईजी आशुतोष कुमार ने समीक्षा में पाया कि जिले में दहेज हत्या के एक, हत्या के चार, दुष्कर्म के पांच और गैगस्टर एक्ट के 29 मुकदमे समेत कुल 42 मामले एसआर केस में शामिल किए गए हैं। खास कर दुष्कर्म के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर संबंधित थानाध्यक्षों व सीओ को कड़ी चेतावनी दी। साथ ही निर्देश दिया कि पीड़िताओं का समय से मेडिकल कराएं और उनका 164 सीआरपीसी में बयान दर्ज कराएं। गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खुलवाएं। इसके अलावा गैंग पंजीकृत करने की कार्रवाई में तेजी लाएं। हत्याओं के मुकदमों में वैज्ञानिक ढंग से साक्ष्य संकलन करके वादी पक्ष की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखें। आने वाले पर्व महाशिवरात्रि व होली पर विशेष सतर्कता बरने की हिदायत दी। बखिरा क्षेत्र में डेढ़ महीने पूर्व हुई आकाश की हत्या का मुद्दा भी उठा। एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि जिले में सिर्फ आकाश हत्याकांड का ही पर्दाफाश नहीं हो पाया है। शेष जो भी हत्याएं हुई है, उसका पर्दाफाश कर दिया गया हैं। इस दौरान एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ आनंद कुमार, सीओ गयादत्त मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed