फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ig rajesh modak inaugurates open gym in police lines

आईजी ने ओपन जिम का उद्घाटन किया

Sat, 07 May 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
ig rajesh modak inaugurates open gym in police lines
आईजी ने ओपन जिम का उद्घाटन किया
विज्ञापन

संतकबीरनगर। आईजी बस्ती ने शनिवार को पुलिस लाइंस परिसर में बने ओपन जिम का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस जिम के बन जाने से अब पुलिस कर्मी खुद को फिट रख सकेंगे।

आईजी राजेश मोदक ने कहा कि जिम लगाने का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को फिट रखना है। पुलिस कर्मियों को फिट रखने के लिए मुख्यालय स्तर से भी समय-समय पर आदेश जारी किए जाते हैं। वर्तमान समय में फिटनेट की महत्ता को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को व्यायामशाला की सौगात दी जा रही है। इससे पुलिस कर्मियों को अपना शरीर फिट रखने में मदद मिलेगी। ओपन जिम पुलिस कर्मियों के साथ-साथ उनके परिवार को भी शारीरिक एवं मानसिक दृढ़ता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। आईजी ने परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर एसपी सोनम कुमार, सीओ लाइंस राजीव कुमार यादव, सीओ खलीलाबाद अंशुमान मिश्र, सीओ अम्बरीष सिंह भदौरिया, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, प्रभारी महिला थाना सरोज शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed