फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   HYV fired CM dummy

हियुवा ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

Wed, 28 Oct 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Wed, 28 Oct 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर जा रहे सांसद महंत आदित्यनाथ की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गनवरिया चौराहा पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाया।
विज्ञापन

इस दौरान हियुवा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हियुवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस ने महंत आदित्यनाथ को गिरफ्तार कर गलत किया है।
विज्ञापन

हियुवा के जिला उपाध्यक्ष राजू उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष कपिल निषाद के नेतृत्व में हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता गनवरिया चौराहा पर एकत्र हुए और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला लेकर प्रदर्शन करते हुए जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हियुवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएम के कहने पर पुलिस अधीक्षक ने सांसद महंत आदित्यनाथ को नौगढ़ बांसी के बीच बेलसड़ में गिरफ्तार किया।
पुलिस का यह रवैया जन भावनाओं के खिलाफ है। हियुवा कार्यकर्ता इसका हर स्तर पर विरोध करेंगे। पुतला जलाने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा, रुद्रा झा, सिद्धू झा, राजेंद्र कुमार, लवकुश आदि लोग शामिल रहे।
इंसेट
नगर संयोजक समेत छह हिरासत में
संतकबीरनगर। गोरखपुर के सांसद महंथ आदित्यनाथ की बेलसड़ में गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को खलीलाबाद के मेंहदावल चौक पर हियुवा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया।

लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने हियुवा के नगर संयोजक विजय कुमार ठाकुर सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
महंत आदित्यनाथ की गिरफ्तारी के बाद से ही हियुवा के कार्यकर्ताओं में प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।
गिरफ्तारी के विरोध में हियुवा के नगर संयोजक विजय कुमार ठाकुर, भाजपा नेता श्याम नारायण तिवारी, नगर उपाध्यक्ष पंकज दुबे, शुभम राय, सौरभ जायसवाल आदि कार्यकर्ता मेंहदावल चौक खलीलाबाद पर सीएम का पुतला जलाने की तैयारी में थे।
इसकी जानकारी कोतवाल को कहीं से हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed