फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   husband and wife beaten in despute

जमीन संबंधी विवाद में दंपती समेत पांच की पिटाई

Thu, 28 Apr 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
husband and wife beaten in despute
जमीन संबंधी विवाद में दंपती समेत पांच की पिटाई
विज्ञापन

घायल दंपती सीएचसी सेमरियावां से जिला अस्पताल हुए रेफर
पुलिस ने सात नामजद समेत 15-20 अज्ञात पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के छपिया आनंद राय गांव में बृहस्पतिवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दंपती समेत पांच लोगों की पिटाई कर दी। इसमें घायल दंपती सीएचसी सेमरियावां से जिला अस्पताल रेफर कर दिए। पुलिस ने इस मामले में सात नामजद समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।

छपिया आनंद राय निवासी चांदमती देवी पत्नी हरिराम का आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसका बेटा अखिलेश और बहू रिंका देवी घर के बरामदे में थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव के सुनील एवं अनिल, सुरेंद्र, सुनीता, चंदा और 15-20 अज्ञात लोग गोलबंद होकर लाठी, डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि लोग उसके बेटे और बहू को मारने-पीटने लगे। आवाज सुनकर दूसरी बहू सुमित्रा व सोनी और वह बाहर गईं। आरोप है कि विपक्षियों ने उन लोगों को भी मारापीटा। मौके पर बेटा व बहू बेहोश हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। घटना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सेमरियावा ले गई। उसके बेटे और बहू की स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि इस मामले में दो सगे भाइयों समेत सात नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed