फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   hungama in jan chaupal

Sant Kabir Nagar News: चौपाल में रास्ता के लिए ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sat, 01 Apr 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
hungama in jan chaupal
- ग्राम तिनहरी और भगवानपुर पश्चिमी में जन चौपाल का किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बीडीओ अमरेश सिंह चौहान और एडीओ पंचायत आनंद मोहन ने शुक्रवार को नाथनगर ब्लॉक के तिनहरी और भगवानपुर पश्चिमी में जन चौपाल लगाई। इस दौरान ग्राम तिनहरी में जलनिकासी और रास्ता की मांग को लेकर ग्रामीण हंगामा करने लगे। जिन्हें समझा बुझाकर शांत कराया गया, जबकि भगवानपुर पश्चिमी में ग्रामीणों ने कहा कि डेढ़ माह से पंचायत सहायक कार्यालय नहीं आ रहा है। जिस पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
शुक्रवार को बीडीओ अमरेश सिंह चौहान के साथ एडीओ पंचायत आनंद मोहन सबसे पहले ग्राम पंचायत तिनहरी के पंचायत भवन जसोवर पहुंचे। चौपाल लगाकर ग्रामीणों की एक-एक समस्या सुनना शुरू किया। इस दौरान मीना देवी, मोना देवी, साबरा खातून, श्याम दुलारी देवी, आशा आदि महिलाओं ने शिकायत किया कि उनके घरों से निकलने वाला गंदा पानी दरवाजे के सामने फैला रहता है। जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

संपर्क मार्ग भी नहीं है, जो सबसे बड़ी समस्या है। इसके बाद महिलाएं हंगामा करने लगीं। जिस पर अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान की बात कही। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं। इस दौरान ग्रामीणों ने बारात घर बनवाने की मांग की। चौपाल में मोहम्मद गनी, रामनाथ, अशोक, अनिल कुमार, इंद्रावती देवी, रवीना देवी, दयाराम सहित 34 लोगों ने सम्मान निधि का पैसा न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगारी देवी, नरमा देवी, रामदौड सहित 18 लोगों ने वृद्धा पेंशन दिलाने की मांग की। तीन लोगों ने दिव्यांग पेंशन रोके जाने की शिकायत की। एडीओ समाज कल्याण ने जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

इसी तरह भगवानपुर पश्चिमी में भी चौपाल लगाकर जन समस्या सुनी गई। इस दौरान सम्मान निधि, वृद्धा विधवा पेंशन व आवास की मांग ग्रामीणों ने की। ग्रामीणों ने शिकायत किया कि पंचायत सहायक डेढ़ माह से पंचायत कार्यालय पर नहीं आ रहा। बीडीओ ने पंचायत सहायक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश एडीओ पंचायत आनंद मोहन को दिया। इस मौके पर अरूण कुमार, प्रधान सुमन देवी, रोजगार सेवक श्रवण कुमार उर्फ पिंटू गुप्ता, मनीराम, बब्लू पाल, अजय पाल, संदीप शुक्ला, दिलीप कुमार गौड़, जयंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed