फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   hrpg college become champion

रोवर्स रेंजर्स संवर्ग में एचआरपीजी कॉलेज चैंपियन

Thu, 24 Mar 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
hrpg college become champion
एचआरपीजी कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय रोवर्स रेंजर्स का तीन दिवसीय समागम कार्यक्रम के समा? - फोटो : KHALILABAD
रोवर्स रेंजर्स संवर्ग में एचआरपीजी कॉलेज चैंपियन
विज्ञापन

- तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स समागम का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में चल रहे अंतर महाविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स के तीन दिवसीय समागम कार्यक्रम का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। तीन दिनों तक चले विविध कार्यक्रमों में एचआरपीजी कॉलेज रोवर्स रेंजर्स संवर्ग में चैंपियन बना।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि बापू पीजी कॉलेज पीपीगंज की प्राचार्य डॉ. मंजू मिश्रा ने कहा कि संपूर्ण व्यवस्थित जीवन का नाम ही रोवर्स और रेंजर्स हैं। रोवर्स रेंजर्स समागम में बच्चों के जरिए प्रस्तुत तंबू, टॉवर, शौचालय, ब्रिज, झूला एवं अन्य सभी बहुत ही व्यवस्थित रहे। यह संपूर्ण परिदृश्य ग्रामीण परिवेश की याद दिलाता है। विशिष्ट अतिथि जवाहरलाल नेहरु पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिग्विजय नाथ पांडेय ने कहा कि सद्भावना की जीवंत मिशाल का नाम ही रोवर्स और रेंजर्स है। आयोजक प्राचार्य डॉक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने सभी जनपद की टीमों के प्रभारियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय के विभिन्न प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, लोकगीत तथा लोक नाट्य आदि विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें रोवर्स संवर्ग में एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद की टीम कुल 69 अंकों के साथ प्रथम, एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती की टीम 58 अंकों के साथ द्वितीय तथा एमएल के बलरामपुर की टीम 52 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

इसी प्रकार रेंजर्स संवर्ग में 72 अंकों के साथ एचआरपीजी की टीम प्रथम, 54 अंकों के साथ महिला महाविद्यालय बस्ती की टीम को द्वितीय तथा 53 अंकों के साथ एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चैंपियन टीम के रूप में रोवर्स और रेंजर्स दोनों संवर्गों में एचआरपीजी कॉलेज को चुना गया। विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किया गया। इस अवसर पर रेंजर्स प्रभारी डॉक्टर संध्या राय, मुख्य नियंता डॉक्टर विजय कृष्ण ओझा, डॉक्टर गणेश कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर प्रताप विजय कुमार, डॉ. राजेश चंद मिश्र, डॉक्टर दिनेश कुमार गुप्त, डॉ. विजय कुमार राय, डॉक्टर पूर्णेश नारायण सिंह, डॉक्टर अमित भारतीय, डॉ. शशिकांत राव, डॉ. विद्या भूषण, डॉक्टर राजेश गुप्ता, सुरेश प्रसाद तिवारी, हरिश्चंद, रमेश यादव, सुगंधा सिंह, अमित शुक्ला, अभिषेक सिंह, विकास कुमार, रामकेश चौधरी, डॉक्टर अनुभव श्रीवास्तव, डॉ. अमित मिश्रा, डॉक्टर अमरनाथ पांडेय, डॉ. रघुवर पांडेय, डॉ. कंचन लता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed