फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Honoring High Achievers in the Half-Yearly Examinations

Sant Kabir Nagar News: अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में मेधावियों का सम्मान

Thu, 29 Oct 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Honoring High Achievers in the Half-Yearly Examinations
लोहरैया। अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने और उनमें आगे बेहतर करने की प्रेरणा जगाने के उद्देश्य से बुधवार को विकास खंड हैंसर बाजार के संठी स्थित एक कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके परिश्रम और उपलब्धि की सराहना की गई।
विज्ञापन

सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने भविष्य में और अधिक मेहनत कर सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य नागेंद्र पाल ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और लगन ही उनकी सफलता का आधार है।
विज्ञापन

परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना विद्यालय प्रशासन का दायित्व है। ऐसे आयोजन से अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अनूप पांडेय, सुनील यादव, रामजी, गणेश गुप्ता, पल्लवी पांडेय, नेहा शुक्ला, अंचला पांडेय, अंचला मिश्रा, सचिन यादव, घनानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed