{"_id":"d63f3fb86dc08b5650090250268f5575","slug":"homeguard-man-death-during-election-duty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेमरियावां कंपनी में तैनात एक होमगार्ड की डयूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
चौकी इंचार्ज औद्योगिक नगर जेएन तिवारी ने बताया कि बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के पोखर भिटवा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय रामानंद पुत्र ओरी सेमरियावां कंपनी में होमगार्ड थे।
उनकी चुनाव में डयूटी लगी थी।
26 अक्टूबर को होमगार्ड की अचानक तबियत बिगड़ी तो लोग पहले सेमरियावां सीएचसी ले गए। जहां से रेफर होने के बाद जिला अस्पताल लाए।
यहां भी डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 27 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज रेफर किया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही होमगार्ड की मौत हो गई।
उसकी मौत के बाद परिवार के समक्ष आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया। होमगार्ड की जिला कमांडेंट कहकसा ने बताया कि होमगार्ड रामानंद की मौत होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
चुनाव डयूटी के दौरान होमगार्ड की मौत हुई है। ऐसे में उनके स्तर से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने के लिए डीएम-एसपी को रिपोर्ट दी जाएगी।
डीएम स्तर से रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजे जाने की सिफारिश की जाएगी। ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद मिल सके।