फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Holi fever spread from homes to markets

Sant Kabir Nagar News: घरों से लेकर बाजारों तक चढ़ा होली का खुमार

Sat, 04 Mar 2023 09:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 Mar 2023 09:48 AM IST
विज्ञापन
Holi fever spread from homes to markets
होली के त्योहार को लेकर गोलाबाजार में कपड़े की खरीदारी करती महिलाएं।संवाद
होली पर्व के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दूर-दराज क्षेत्रों से लोगों को अपने परिचितों से मिलने के लिए आने-जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कपड़े, रंगों, पिचकारियों और अन्य दुकानों पर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। कोई कपड़ों की तो कोई रंग, अबीर और गुलाल की खरीदारी करते दिखाई दे रहा है। बच्चे, युवा सहित सभी वर्ग अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। घरों में महिलाएं पकवान बनाने में व्यस्त हैं तो पुरुष वर्ग होलिका दहन की तैयारी में जुटा हुआ है। होली का खुमार हर ओर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


फोटो के साथ---
- विभिन्न तरह के रंग, गुलाल व पिचकारी से सजीं दुकानें
-बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी ग्राहकों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। होली पर्व में महज चार दिन ही शेष हैं। ऐसे में हर कोई इस पर्व को यादगार बनाने में जुट गया है। वहीं, नागरिकों में छाई पर्व की खुमारी को देखते हुए कारोबारियों ने शहर व गांव के हर चौराहों व बाजारों में दुकानों को रंग, गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से सजा दिए हैं। दुकानों पर खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ भी जुटने लगी है।
विज्ञापन

आठ मार्च को होली है। ऐसे में महज इस पर्व में चार दिन ही बचे हैं। लिहाजा, घरों में होली उत्सव मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यालय के गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, समय माता स्थान रोड, मेंहदावल रोड, बैंक चौराहा, नेदुला, शूगर मिल रोड, मोती चौराहा, बरदहिया बाजार समेत अन्य स्थानों पर रंग, अबीर-गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से बाजारों को सजा दिया गया है। इस तरह से ग्रामीणांचलों में हैंसर बाजार चौराहा, मुखलिसपुर बाजार, नाथनगर बाजार, महुली बाजार, बखिरा बाजार, बघौली बाजार और मेंहदावल समेत अन्य क्षेत्रों में भी दुकानें सज गई हैं। यहां तक कि दुकानों पर सामानों की खरीदारी करने वालों की भीड़ भी नजर आने लगी है। दुकानदार अजय, पवन, संदीप सहित अन्य का कहना है कि होली का उमंग हर ओर दिखाई दे रहा है। लोगों की भीड़ भी जुट रही है। इसलिए पिचकारी, रंग और गुलाल आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में लोग सामानों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्ता-पायजामा की बढ़ी है डिमांड
होली पर शाम को लोग एक दूसरे से मिलकर बधाई देते हैं, इस दौरान लोग नए कपड़े पहनते हैं। ऐसे में कपड़ों की दुकानों पर कुर्ता-पायजामा की डिमांड बढ़ गई है। शहर के कपड़ा व्यापारी विवेक छापड़िया, चंद्र प्रकाश राय का कहना है कि लोग वैसे तो तमाम तरह के कपड़ों की खरीदारी करते हैं, पर कुर्ता-पायजामा की विशेष डिमांड रहती है। दुकान पर एक हजार से लगायत पांच हजार तक के कुर्ता-पायजामा रखे गए हैं। लोग अपनी सुविधा के अनुरूप इसकी खरीदारी करते हैं। अभी यह खरीदारी मंगलवार तक जारी रहेगी।


पहली बार आई सिगरेट और तलवार मॉडल की पिचकारी
बाजार में पिचकारी की डिमांड बहुत रहती है। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पिचकारी व अबीर-गुलाल की दुकानें सजी हुई हैं। गोला बाजार में दुकान लगाए सूरज जायसवाल, प्रियांशु, गोल्डी, विनीत कसौधन आदि का कहना है कि उनकी दुकान पर 15 रुपये से लगायत तीन सौ रुपये तक की पिचकारी बिकने के लिए आई है। इसमें सिगरेट और तलवार मॉडल की पिचकार पहली बार आई है। इस पिचकारी की कीमत 80 रुपये से 150 रुपये के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed