फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   hivua jila mantri shot injured

चुनावी रंजिश में हियुवा के जिलामंत्री समेत दो लोगों को गोली मारी

Sun, 26 Dec 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
hivua jila mantri shot injured
हियुवा के जिला मंत्री संजय चौहान गोली लगने से घायल हुये7संबाद - फोटो : KHALILABAD
चुनावी रंजिश में हियुवा के जिलामंत्री समेत दो लोगों को गोली मारी
विज्ञापन

- जिला अस्पताल से दोनों घायल मेडिकल कॉलेज गोरखपुर हुए रेफर
- मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के दसावां गांव में रविवार की देर शाम प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर हियुवा के जिला मंत्री समेत दो लोगों को गोली मार दी गई। गोली हियुवा के जिला मंत्री के बाएं कंधे और दाहिनी आंख के पास और दूसरे युवक के दाहिने हाथ की हथेली में लगी है। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोली मारने के आरोपी गांव के पूर्व प्रधान के बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
दसावां गांव निवासी संजय चौहान हियुवा के जिला मंत्री है। वह गांव के सुरेश चौहान के साथ रविवार को दशरथ यादव के वहां श्रीमद़ भागवत कथा के उपलक्ष्य में आयोजित भोज कार्यक्रम में गए थे। दोनों लोग भोजन करके घर वापस लौट रहे थे। रात पौने आठ बजे के करीब गांव के बाहर पूरब पुलिया के पास दोनों लोग पहुंचे ही थे। उसी दौरान एक युवक ने कट्टे से हियुवा के जिलामंत्री के ऊपर दो फायर किए। गोली संजय चौहान के बाया कंधे और दाहिनी आंख के पास गोली लगी। जबकि सुरेश चौहान को दाहिने हाथ की कलाई में गोली लगी। दोनों तड़पने लगे। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसओ सर्वेश राय पहुंचे और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि घायल संजय चौहान का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान के बेटे शब्बीर ने गोली मारी है। डेढ़ साल पूर्व दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस मामले में भी मुकदमा भी दर्ज कराया था। वैसे अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। जबकि एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि प्रधान के चुनाव की रंजिश में दसावां के पूर्व प्रधान के बेटे ने संजय चौहान और सुरेश चौहान को गोली मारी है। घटना के मुख्य आरोपी शब्बीर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि उसका दूसरा साथी भाग गया है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

इंसेट
हियुवा के जिलाध्यक्ष टुनटुन राय, जिला प्रभारी आनंद शंकर पाठक, जिला महामंत्री राजू उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौबे घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंच गए और जानकारी जुटाई। हियुवा के जिलाध्यक्ष टुनटुन राय ने बताया कि प्रधानी के चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटे शब्बीर ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर हियुव के जिला मंत्री संजय चौहान और सुरेश चौहान का गोली मार दिया। मुख्य आरोपी शब्बीर को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस सख्ती से कार्रवाई करें,अन्यथा हियुवा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
घटना के मुख्य आरोपी शब्बीर को पुलिस ने पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है। घायल संजय चौहान ने घटना में कुछ और लोगों के शामिल होने की बात बताया है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजवा दिया गया है। तहरीर प्राप्त होते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू करा दी जाएगी।
- डॉक्टर कौस्तुभ,एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed