फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   high cost of seed

गन्ने के बीज का अधिक मूल्य लिया गया

Wed, 20 Jul 2016 11:47 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 20 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
high cost of seed
विकास भवन के सभागार में किसान दिवस आयोजित हुआ। - फोटो : अमर उजाला
 विकास भवन के सभागार में बुधवार को किसान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें किसानों की समस्याएं खुल कर सामने आई और कुछ मुद्दों पर अफसरों का संतोषजनक जवाब रहा, लेकिन कुछ पर किसानों ने आपत्ति उठाई। गन्ना बीज का अधिक भुगतान लिए जाने का मुद्दा किसान दिवस में छाया रहा। 
विज्ञापन


 निशुल्क बोरिंग में घटिया पाइप दिए जाने की शिकायत किसानों ने की। जवाब में लघु सिंचाई जेई ने बताया कि जिले में 1933 निशुल्क बोरिंग का लक्ष्य निर्धारित है। किसानों की दिक्कत को देखते हुए पाइप की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। मुखलिसपुर पंप कैनाल की नहर जयरामपट्टी और तिलठा गांव के पास बार-बार टूटने की शिकायत हुई।जैसे ही किसानों ने पूछा कि क्या नहर की सफाई कराई गई है तो पंप कैनाल के जेई ने बताया कि रकम नहीं मिलने से नहर की सफाई नहीं कराई जा सकी है। कुछ किसान ही नहर को काट देते हैं, विभाग के पास कर्मियों की कमी है, जिसकी वजह से नहर की निगरानी नहीं हो पा रही है। जिस पर किसान भड़क गए और नहर की कमजोरी की वजह से टूटने को किसानों के जरिए काटे जाने का जवाब संतोषजनक नही है। 
विज्ञापन


पशुओं को गला घोटू की बीमारी का टीका नहीं लगाए जाने के सवाल पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि अभी सिर्फ लोहिया गांवों में पशुओं को गला घोटू का टीकाकरण कराया जा रहा है। बाद में अन्य गांवों में कराया जाएगा। किसानों ने बताया कि खलीलाबाद चीनी मिल के जरिए 490 रुपये क्विंटल गन्ना बीज का मूल्य लिया गया, जबकि क्विंटल गन्ना मूल्य लिया गया है। उप कृषि निदेशक शिवदत्त त्रिपाठी ने कहा कि नलकूप की समस्या भी किसानों ने उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे दूर करने का निर्देश नलकूप विभाग को दिया गया है। किसान दिवस में जो भी समस्याएं आईं हैं, उसे दर्ज करते हुए संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कृष्णचंद्र चौधरी ,सुभाष चंद्र किसान ,ब्रहमदीन,रामदरश यादव ,तौलू प्रसाद चौधरी,शिवशंक मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed