फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   helped BJP any people

एक समान सभी गरीबों की मदद करती है भाजपा: मनोज तिवारी

Mon, 28 Feb 2022 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
helped BJP any people
एक समान सभी गरीबों की मदद करती है भाजपा: मनोज तिवारी
विज्ञापन

- सांसद मनोज तिवारी ने रोड शो के जरिए भाजपा प्रत्याशी अंकुर राज के पक्ष में बनाया माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भाजपा दिल्ली के प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी के पक्ष में रोड शो निकाला। उसके बाद भुजैनी और भुवरिया में नुक्कड़ सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। एक समान सभी गरीबों की मदद करती है। बुलडोजर उसी पर चल रहा है, जिन्होंने जनता की गाढ़ी कमाई लूटा और पाप की बदौलत अकूत संपत्ति एकत्र किया है।

उन्होंने कहा कि विकास के लिए योगी और मोदी को चुनना जरूरी है। अन्य पार्टियां लोगों के साथ भेदभाव करते हुए जातिवाद की राजनीति करती हैं। भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 2017 में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनी तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। गरीबों को आवास, पेंशन, शौचालय और मुफ्त अनाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो किसानों के खेत की सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त, इंटर पास कर स्नातक में जाने वाली बेटियों को स्कूटी, प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को स्मार्ट फोन दिया जाएगा। इसके पूर्व गंगा देवी कपिल देव तिवारी महाविद्यालय भुजैनी से रोड शो निकला। रोड शो खलीलाबाद से मगहर, बनकटवा हो हुए नौरंगिया और कटाई से महाविद्यालय पहुंच कर समाप्त हो गया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अकुंर राज तिवारी, सांसद प्रवीण निषाद, चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा, उदय राज तिवारी, संजीव राय, ब्लॉक प्रमुख पति नित्यानंद, सोना तिवारी और अमित श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed