फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   help line number issue

अवैध रूप से संचालित अस्पतालों की दें जानकारी

Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
help line number issue
अवैध रूप से संचालित अस्पतालों की दें जानकारी
विज्ञापन

- डीएम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम व मेडिकल स्टोर पर नकेल कसने की तैयारी शुरू हो गई है। डीएम ने लोगों से ऐसे अस्पतालों की सूचना देने की अपील की है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है जिस पर लोग फोन कर सूचना दे सकते हैं। जिसके बाद टीम कार्रवाई करेगी।
जिले में अवैध रूप से नर्सिंग होम व मेडिकल स्टोर संचालित होने की सूचना प्रशासन को लोग देते रहे हैं। जिस पर कार्रवाई भी होती रही है। इधर मगहर में एक अस्पताल में महिला की मौत के बाद डीएम से सख्ती शुरू कर दी है। डीएम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 05547-226505 पर फोन करके सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि जिले में कही भी अवैध रूप से नर्सिंग होम और मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं तो उसकी सूचना कोई भी व्यक्ति कलेक्ट्रेट के जारी नंबर पर दे सकता है। उसके बाद टीम जांच करेगी और कार्रवाई करेगी। बिना डिग्री के चिकित्सकों की जानकारी भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed