फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hellfire found in the bush... Woman claims to be her husband missing since August

Sant Kabir Nagar News: झाड़ी में मिला नरकंकाल... महिला ने अगस्त से लापता पति का होने का किया दावा

Sun, 12 Jan 2025 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 12 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Hellfire found in the bush... Woman claims to be her husband missing since August
बेलहर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलाखर्ग कलां गांव के सिवान के बाग मे झाडी में मिले कंकाल को
बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के भेलाखर्ग कलां गांव में एक बाग से झाड़ी में एक नर कंकाल मिला है। गांव की एक महिला ने अगस्त से लापता पति का कंकाल होने का दावा किया है। महिला ने यह दावा कंकाल के पास मिली शर्ट और चप्पल के आधार पर किया है, उसने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा रखी थी। वहीं पुलिस का कहना है कि बिना पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के कुछ भी कह पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भेला खर्ग कलां गांव के सीवान में स्थित बाग की झाड़ियों के पास शनिवार को ग्रामीण लकड़ी इकट्ठी करने गए थे। वहां उन्हें एक नर कंकाल दिखा। नर कंकाल मिलने की सूचना पर सीओ मेंहदावल केशवनाथ, थानाध्यक्ष बेलहर नंदू गौतम घटना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चूंकि नर कंकाल पुराना था और चारों तरफ हड्डियां फैली हुई थीं। झाड़ी में नरकंकाल मिलने की सूचना पर गांव की सावित्री भी पहुंचीं। उनका दावा था कि वह कंकाल अगस्त में लापता हुए उनके पति रामनरायन का है। उन्होंने बेलहर थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा रखी है। पुलिस ने हड्डियां एकत्रित कराकर जांच के लिए भेजीं हैं। डीएनए जांच कराकर शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


-------------
कंकाल के पास मिले सामान भी कब्जे में
पुलिस को कंकाल के पास से शर्ट, चप्पल, तौलिया, चुनौटी और दाढ़ी बनाने का रेजर भी मिला है। सावित्री देवी ने दावा किया है कि वहां मिली चप्पल और शर्ट उनके पति रामनरायन पुत्र मुन्नर की है। पुलिस ने सारा सामान कब्जे में लेकर सील कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इन सभी सामान की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


00रामनारायन का नहीं चला पता सावित्री का कहना है कि उनके पति रामनरायन पुत्र मुन्नर जिनकी उम्र 48 वर्ष थी वह घर से गायब हो गए थे। वह शराब के आदी थे। जब वह नहीं मिले तो 1 अगस्त को इस बेलहर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन उसके बाद भी कुछ पता नहीं चला। सावित्री ने दावा किया कि बाग में मिला शव उनके पति का ही है।


00
कोट
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने कंकाल को एकत्रित करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला अपने लापता पति का कंकाल होने का दावा कर रही है। डीएनए जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कंकाल किसका है।
- केशवनाथ, सीओ, मेंहदावल

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed