फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   heavy rain to problam

मूसलाधार बारिश से शहर में बाढ़ जैसे हालात, घरों व दुकानों में घुसा पानी

Thu, 16 Sep 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
heavy rain to problam
मूसलाधार बारिश से शहर में बाढ़ जैसे हालात, घरों व दुकानों में घुसा पानी
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर घुटने भर लगा पानी, जल निकासी की व्यवस्था फेल
-मोहल्लों मेें जलभराव होने से घरों में कैद हुए वाशिंदे, कार्यालयों, स्कूल परिसरों में भरा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश शहर से लेकर गांव तक आफत बन गई है। खलीलाबाद शहर के मुख्य मार्गों पर बाढ़ जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं तो मोहल्लों में जलभराव होने के कारण लोग घरों में कैंद हो गए हैं। कई घरों व दुकानों में पानी घुस गया है। जिससे सामान भीगने से काफी नुकसान हुआ है। नगर पालिका प्रशासन की जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। स्कूल-कॉलेज परिसर के साथ ही सरकारी कार्यालयों के परिसरों में पानी जमा होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लगातार हो रही बारिश ने नगर पालिका परिषद के जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह से फेल कर दिया है। स्थिति यह है कि मुख्य मार्ग पर बैंक चौराहा, डाक बंगला के सामने, गोला बाजार में घुटने तक पानी लगा हुआ है। ऐसी ही स्थिति आजाद चौक से मेंहदावल बाईपास चौराहे तक जाने वाली सड़क की भी है। डिवाइडर के एक तरफ भारी जलभराव बना हुआ है। बरसात के इस सीजन में पहली बार आजाद चौक के आसपास के क्षेत्र में सड़क पर पानी लग गया है। विधियानी मोड़ पर सड़क के आर-पार पानी बह रहा है। घोरखल, विधियानी, तितौवा, मड़या, सरयू नहर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में रहने वाले लोग घरों में कैद हो गए हैं। गोलाबाजार, डाक बंगला के सामने कई दुकानों में पानी घुस गया है, जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। सरकारी कार्यालयों के परिसरों में भी पानी भरा हुआ है। इसमें सीएमओ कार्यालय का गेट, जिला अस्पताल परिसर, बीएसए कार्यालय, विकास भवन परिसर में आने-जाने में परेशानी हो रही है। जूनियर हाईस्कूल परिसर, मड़या प्राथमिक विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों के परिसरों में पानी भर गया है।
विज्ञापन

इंसेट-
बारिश से गिरा पेड़, बिजली आपूर्ति बाधित
शहर के विभिन्न मोहल्लों में बारिश के दौरान पेड़ गिर गए, जिससे उन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। रेलवे स्टेशन के पीछे, इंड्रस्ट्रियल एरिया, सरैया बाईपास, नेदुला में बारिश के दौरान ही पेड़ गिर गया, जिससे बिजली गुल है और उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-
भारी जलभराव से लोगों में आक्रोश
बारिश के चलते हुए भारी जलभराव से जूझ रहे लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। शहर के निवासी दिनेश कुमार, राधेश्याम, प्रदीप कुमार आदि ने कहा कि जल निकासी का इंतजाम ठीक न होने से समस्या खड़ी हुई है। लोगों ने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले यदि नगर पालिका प्रशासन ने जल निकासी के इंतजाम किए होते तो समस्या गंभीर नहीं होती।
इंसेट
जल निकासी के लिए किए जा रहे प्रयास
नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि जल निकासी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा बारिश होने के कारण समस्या आई है। कर्मचारियों को लगाया गया है। जल्द ही जल निकासी हो जाएगी।

39 मिलीमीटर हुई बारिश, गन्ना और धान की फसल को नुकसान
जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि 39 मिलीमीटर बारिश हुई है। निचले सतह वाले खेतों में पानी जमा होने से धान की फसल को नुकसान पहुंचेगा। सब्जी की खेती के लिए भी बारिश नुकसानदायक साबित होगी। कृषि विज्ञान केंद्र बगही के अधीक्षक डॉक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि दस साल पहले ऐसी बारिश हुई थी। तेज हवा के साथ हुई बारिश से गन्ने और धान की फसल को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed