फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   health workers protested at cmo office

स्थानांतरण के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Mon, 19 Jul 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
health workers protested at cmo office
स्थानांतरण के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

प्रदेश सरकार से कर्मियों का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने सोमवार को कर्मचारियों के स्थानांतरण के विरोध में कार्य बहिष्कार किया। कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय में धरना दिया और प्रदेश सरकार से तत्काल स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनीष चंद मिश्र ने कहा कि निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश ने स्थानांतरण नीति 2021 का उल्लंघन करते हुए अधिकतम 20 प्रतिशत सीमा के विपरीत मनमानी एवं अनियमित तरीके से स्थानांतरण लिपिक वर्गीय साथियों का दूरस्थ जनपदों में किया है। महिला लिपिकों का उत्पीड़न करने के उद्देश्य से 1000 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तथा दिव्यांग लिपिकों के लगभग 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थानांतरण किया गया है। जिले में दांपत्य नीति एवं असाध्य रोगों से ग्रसित लिपिक का स्थानांतरण मथुरा एवं आगरा कर दिया गया। जिस लिपिक की सेवानिवृत्ति चार माह और दो साल है, उनका भी स्थानांतरण हरदोई एवं सीतापुर जैसे दूर जिले में कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण तत्काल निरस्त नहीं हुआ तो 20 जुलाई से 24 जुलाई तक पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। महामंत्री अनवार अहमद ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो स्वास्थ्य महानिदेशक का लखनऊ में घेराव किया जाएगा। इसके साथ ही मार्च कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। धरने में संजय कुमार गुप्ता, धनश्याम, सौरभ उपाध्याय, डीबी सिंह, प्रसिद्ध नाथ त्रिपाठी, संतोष कुमार, बलराम, अरविंद कुमार वर्मा, शिवसागर, बाबूराम, राजेंद्र, अनिल कुमार वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed