{"_id":"617832beed93057be375ee16","slug":"health-workers-hounered-khalilabad-news-gkp41432618","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, एएनएम सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, एएनएम सम्मानित
विज्ञापन
सेमरियावां सीएचसी में कायाकल्प अवार्ड योजना अंतर्गत सम्मान समारोह आयोजित किया।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, एएनएम सम्मानित
सेमरियावां सीएचसी में कायाकल्प अवॉर्ड योजना अंतर्गत सम्मान समारोह आयोजित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। मंगलवार को कायाकल्प अवॉर्ड योजना के अंतर्गत सीएचसी सेमरियावां में पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएचसी सेमरियावां, पीएचसी दुधारा के डॉक्टरों, कर्मचारियों, स्टाफ नर्स समेत 125 लोग सम्मानित किए गए।
कायाकल्प अवॉर्ड योजना के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन करने वाले गोरखपुर व बस्ती मंडल के लगभग 140 सीएचसी, पीएचसी को चयनित किया गया। इसमें से सेमरियावां सीएचसी व पीएचसी भी शामिल हैं। मंगलवार को सीएचसी में 12 डॉक्टर, पांच एलटी, 42 एएनएम, 11 सीएचओ, आठ फार्मासिस्ट, 11 स्टाफ नर्स समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी को मिलाकर 125 लोगों को सीएचसी आधीक्षक डॉक्टर जगदीश पटेल ने सम्मानित किया। डॉक्टर जगदीश पटेल ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों व अधिकारी कर्मचारी के उत्कृष्ट कार्य से कायाकल्प अवॉर्ड योजना में अस्पताल चयनित किया गया। बहुत गर्व की अनुभूति हो रही है। कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। इस दौरान डॉक्टर जावेद अख्तर अंसारी, डॉक्टर विवेक सोनी, डॉक्टर राम उदास गौतम, डॉक्टर इश्तियाक अहमद, डॉक्टर सबा नुसरत, डॉक्टर अनुष्का, डॉ. देश दिनकर त्रिपाठी, डॉक्टर इम्तियाज अहमद, डॉक्टर कौशर नाजिम, बीपीएम राजेश पांडेय, राम संजीवन, तरीकत हुसैन सिद्दीकी, अब्दुल कलाम, रंजना, रमेश यादव, ए गुप्ता आदि मौजूद रहे।