{"_id":"64739349ba97b623400294e6","slug":"health-problem-khalilabad-news-c-7-1-184748-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धौरहरा गांव में चिकन पाॅक्स का प्रकोप, 15 लोग चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धौरहरा गांव में चिकन पाॅक्स का प्रकोप, 15 लोग चपेट में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोसयाबाजार। क्षेत्र के धौरहरा गांव में इन दिनों चिकन पाॅक्स का प्रकोप बढ़ गया है। स्थिति यह है कि गांव में करीब 15 लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। उसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी तक गांव में नहीं पहुंची है।
धौरहरा गांव के राजकुमार (28) पुत्र राम मिलन, शारदा (34) पत्नी राम मिलन, नंदनी (18) पुत्री घनश्याम, अंतिमा (14), घनश्याम, अंकिता, अनुष्का, अन्नू, दीपक आदि चिकन पाॅक्स की चपेट में हैं। ग्राम प्रधान उदयराज अग्रहरि, शिवकुमार, जितेंद्र गुप्ता, दीपक कुमार, महेश चौरसिया आदि का कहना है कि एक सप्ताह में गांव के कई लोगों में चिकन पाॅक्स बीमारी फैल गई है। यह लगातार फैल रही है। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई, लेकिन कोई भी अभी तक गांव में नहीं पहुंचा। इससे भय बना हुआ है कि कहीं यह भयंकर बीमारी न बन जाए। लोगों ने सीएमओ से गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की मांग की है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शनिचरा बाजार के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी वहां स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भेज कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इससे पहले पौली ब्लॉक के बछईपुर में जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग के लोग गए थे। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर दवा दी जाएगी। वैसे बचाव के लिए सभी आवश्यक उपाय और दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।