फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   health problem in public

Sant Kabir Nagar News: फार्मासिस्ट कर रहा इलाज, गंभीर मरीज हो रहे रेफर

Sun, 28 May 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
health problem in public
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनघटा में आयोजित मुख्मंत्री आरोग्ये मेले में इलाज कराने पहुंचे मरीज।स
संतकबीरनगर। जिले में रविवार को 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें एक जगह फार्मासिस्ट इलाज कर रहा था, तो दूसरी जगह विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके साथ ही मेले में शुगर, ब्लड प्रेशर, चर्म रोग से संबंधित दवा नहीं मिली, जिससे मरीज निराश लौट गए।
विज्ञापन

रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी शनिचरा बाजार पर 29 मरीज देखे गए। यहां मौजूद फार्मासिस्ट अनिल कुमार मरीजों का इलाज कर रहे थे। गंभीर बीमारी के मरीजों को जिला अस्पताल दिखाने की सलाह दी जा रही थी। बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी बखिरा में 24 मरीजों का इलाज हुुआ। डॉ. ऋचा त्रिपाठी ने जन आरोग्य मेले में 24 मरीजों को नि:शुल्क दवा दी। इसमें अधिकांश मामले सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी आदि के मरीज रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर सत्यप्रकाश, आलोक मिश्रा, सुमन गुप्ता, सरोज देवी, राकेश कुमार, रामफेर, देवानंद शर्मा एवं आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉ. रामभरोस गुप्ता, अली हुसैन, गायत्री देवी, शिवनरायन आदि लोग मौजूद रहे।धर्मसिंहवा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदूपार में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यहां डॉक्टर हिमांशु मरीजों का इंतजार कर रहे। दोपहर 12 बजे तक कुल आठ मरीज इलाज कराने आए। डॉ. हिमांशु ने बताया कि चर्म रोग, बुखार, फोड़ा फुंसी और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज इलाज कराने आए। एक महिला जिसके स्तन में गांठ की समस्या थी, उसे रेफर कर दिया गया है। इसके साथ ही चर्म रोग से संबंधित मरीजों को जिला अस्पताल दिखाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज भगवान दत्त ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा रहता है। जुबान लड़खड़ाती है। डॉक्टर ने ब्लड प्रेशर नापा और इंजेक्शन भी लगाया। इसके साथ ही दवा भी दी है। इसी तरह से जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन हुआ। कुल 914 मरीज देखे गए।

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित है। कहीं पर चिकित्सक किसी कारणवस नहीं पहुंच पाए होंगे, लेकिन मरीजों का इलाज किया जा रहा है। दवाएं भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed