{"_id":"5f4bc8d48ebc3e61f26e755a","slug":"health-minister-inspcted-covid-control-centre-khalilabad-news-gkp3636388173","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कोरोना संक्रमित को मुहैया कराएं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कोरोना संक्रमित को मुहैया कराएं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा’
विज्ञापन
सीएमओं कार्यालय सभागार में कोविड़ की समीक्षा करते स्वास्थ्य मंत्री।
- फोटो : KHALILABAD
‘कोरोना संक्रमित को मुहैया कराएं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा’
- स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड कमांड सेंटर और सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने रविवार को कोविड कमांड सेंटर और सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड की समीक्षा की और संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया।
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह अचानक कलेक्ट्रेट में बने कोविड कमांड सेंटर पर पहुंचे। वहां पर मौजूद कर्मियों से कोविड से संबंधित जानकारी ली। इसके साथ ही फोन पर मरीजों को सूचना देने और उस पर त्वरित कार्रवाई की बारे में जानकारी ली। इसके बाद सीएमओ कार्यालय पर पहुुंचे। वहां पर कोविड नियंत्रण कक्ष में जाकर मरीजों की संख्या, कितने मरीज ठीक हुए आदि के बारे में पूछताछ की। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड एल-वन टू अस्पताल खुलने के बाद मरीजों को बेहतर सुविधा दी जाए। मरीजों को अन्य जगहों पर रेफर न किया जाए। जो भी जरूरी संसाधन है उसे मंगा लिया जाए। इसके साथ ही एल-वन और एल-टू अस्पताल में कर्मियों की तैनाती कर दी जाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह, अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा, सीएमएस डॉ. वाईपी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।